बेनीपट्टी : अनुमंडल कार्यालय स्थित आरओ सह डीसीएलआर के प्रकोष्ठ में बुधवार को चार लोगों ने हरलाखी विधानसभा उपचुनाव को ले नामांकन का परचा दाखिल किया. परचा दाखिल करने वालों में महागंठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर कांग्रेस के मो शब्बीर ने नामांकन किया.
वहीं, जनाधिकार लोकतांत्रिक पार्टी की ओर से फुलहर की मुखिया अनिता देवी, भारतीय जागरण पार्टी की ओर से विजय गांधी और स्वतंत्र प्रत्याशी के तौर पर मदनचंद्र झा ने नामांकन के परचे दाखिल किये. नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को कुल चार प्रत्याशियों के द्वारा परचे दाखिल किये जाने की जानकारी आरओ सह डीसीएलआर विष्णुदेव मंडल ने दी.
