मंत्री व जनप्रतिनिधि हुए सम्मानित

माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में हुआ समारोह विज्ञान के क्षेत्र से बच्चे हुए सम्मानित मधुबनी : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में बुधवार को शिक्षक प्रतिनिधि सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री मदन मोहन झा , विधायक रामप्रीत पासवान व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर […]

माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में हुआ समारोह

विज्ञान के क्षेत्र से बच्चे हुए सम्मानित
मधुबनी : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में बुधवार को शिक्षक प्रतिनिधि सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री मदन मोहन झा , विधायक रामप्रीत पासवान व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ की अध्यक्षा सुनैना देवी ने की.
कार्यक्रम की शुरुआत गुरुकुल संस्था बेनीपट्टी के बच्चों द्वारा वेद ध्वनि से हुई. मंत्री मदन मोहन झा, विधायक रामप्रीत पासवान व विधान पार्षद सुमन महासेठ का सम्मान जिला सचिव बेचन झा, पूर्व प्रमंडल सचिव विजय चंद्र दूबे, प्रधान संपादक हरिवंश नारायण चौधरी, कोषाध्यक्ष गौरी कांत मिश्र, उपाध्यक्ष विजय कुमार व संयुक्त सचिव डॉ नंद कुमार मिश्र ने किया.
इस मौके पर जिला सचिव बेचन झा ने कहा कि मंत्री श्री झा पहले शिक्षक प्रतिनिधि हैं जो कैबिनेट मंत्री के रूप में शिक्षकों का गौरव एवं मान बढ़ाया है. जिले में आचार संहित लागू होने के कारण मंत्री एवं विधायकों ने कार्यक्रम में कुछ घोषणा नहीं किया. इस मौके पर जिले में विज्ञान के क्षेत्र में अनूठा योगदान देने वाले बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक संतोष कुमार मिश्र चुन्नू का सम्मान मंत्री मदन मोहन झा ने किया. स्काउड के गाइड के 6 छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया.
माध्यमिक शिक्षक संघ में सम्मानित होने वालों में स्काउट गाइड के छात्रों में महेंद्र यादव, सुरज कुमार चौधरी, नीतीश कुमार झा, संजय कुमार केशरी, दिनेश कुमार साह एवं स्वेतांगी अरूणा शामिल है. साइदा तफसून, रानी कुमारी, भारत स्काउट गाइड के जिला समन्वयक केशव कुमार सिंह, ट्रीनिटी इंटरनेशनल के प्राचार्य आरके झा, विज्ञान शिक्षक प्रेमनाथ गोसाई शामिल हैं.
इस मौके पर डॉ.जीके ठाकुर, बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष आरएस पांडेय, डॉ. वासूकी नाथ झा, शिक्षक अजीत कुमार झा, रंजीत पासवान, शंभू कुमार झा, नागेंद्र यादव, मनोज पूर्वे, प्रो. गंगा राम झा, प्रो. सर्वनारायण मिश्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस मौके पर धैर्य नारायण झा लिखित पुस्तक स्पीक वेल का लोकापर्ण भी मंत्री मदन मोहन झा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >