राजेपुर में नक्सली बंदी को लेकर छापेमारी

मधुबन : औरंगाबाद मुठभेड़ के विरोध में आहूत 24 घंटे के नक्सली बंदी के मद‍्देनजर राजेपुर के नक्सल प्रभावित दो दर्जन गांवाें में पुलिस व सीआरपीफ के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया. राजेपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार रजक ने बताया कि नक्सली बंदी व गणतंत्र दिवस को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान क्षेत्र […]

मधुबन : औरंगाबाद मुठभेड़ के विरोध में आहूत 24 घंटे के नक्सली बंदी के मद‍्देनजर राजेपुर के नक्सल प्रभावित दो दर्जन गांवाें में पुलिस व सीआरपीफ के द्वारा सर्च अभियान चलाया गया.

राजेपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार रजक ने बताया कि नक्सली बंदी व गणतंत्र दिवस को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान क्षेत्र के कदमा, नारायणपुर, फाजिलपुर, राजेपुर, सेमराहां, उझिलपुर, सलेमपुर, भुड़कुड़वा आदि गांवों में छापेमारी की गयी.जिसमें पुलिस व सीआरपीएफ को कोई कोई सफलता हाथ नहीं लगी.
दूसरी तरफ मधुबन थाना क्षेत्र के मलंग चौक व डाक बंगला चौक पर जमादार कंचन सिंह के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया. हालांकि इस दौरान पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >