हरलाखी थाना का किया निरीक्षण

हरलाखी : हरलाखी थाना का औचक निरीक्षण बेनीपट्टी डीएसपी निर्मला कुमारी व एसडीओ राजेश परिमल ने संयुक्त रुप से किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पहले थाना कार्यालय के सिरिस्ता का निरीक्षण करते हुये तख्ती एक से सत्रह, कुर्की पंजी, फिरारी पंजी, गैंग रजिस्टर, लूट पंजी, डकैती पंजी, कर्मियों की उपस्थिति पंजी, भूमि विवाद पंजी, मालखाना […]

हरलाखी : हरलाखी थाना का औचक निरीक्षण बेनीपट्टी डीएसपी निर्मला कुमारी व एसडीओ राजेश परिमल ने संयुक्त रुप से किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पहले थाना कार्यालय के सिरिस्ता का निरीक्षण करते हुये तख्ती एक से सत्रह, कुर्की पंजी, फिरारी पंजी, गैंग रजिस्टर, लूट पंजी, डकैती पंजी, कर्मियों की उपस्थिति पंजी, भूमि विवाद पंजी, मालखाना पंजी, वारंटी पंजी, प्राथमिकी पंजी व लेखा पंजी सहित अन्य पंजियों का निरीक्षण करते हुये कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिये.

थाना का जायजा लेते हुये उन्होंने हाजत, मालखाना, थाना परिसर व पकड़े गये गाडि़यों का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने थानाध्यक्ष संजय कुमार को निर्देश देते हुये कहा कि जल्द से जल्द लंबित कांडो का निष्पादन करें तथा ड्यूटी में लापरवाही करने वाले कर्मी नपेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अंधेरी रातों में निश्चित रुप से गश्ती करना सुनिश्चित करें ताकि आम जनता हम पर विश्वास करें. साथ डीएसपी निर्मला कुमारी ने चैकीदारों को भी निर्देश देते हुये कहा

कि आप अपने -अपने क्षेत्रों में हमेशा पैनी नजर रखे और अगर किसी तरह की कोई भी छोटी से छोटी घटना होती है तो तुरंत अपने थानाध्यक्ष को सूचित करें. वहीं एसडीओ राजेश परिमल ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव के अवसर पर शराबियों एवं उपद्रवियों पर कड़ी नजर बनायें रखे. मौके पर थानाध्यक्ष संजय कुमार के अलावे अन्य थाना कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >