सकरी में ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत

विरोध में लोगों ने जाम की सड़क पंडौल : सकरी पुरानी बाजार के समीप शनिवार की रात को सड़क पार करते समय एक बाइक सवार को ट्रक ने ठोकर मार कर घायल कर दिया. घायल युवक को आनन फानन में डीएमसीएच रेफर किया गया. गंभीर हालत को देखते हुए उसे रविवार की सुबह पीएमसीएच रेफर […]

विरोध में लोगों ने जाम की सड़क

पंडौल : सकरी पुरानी बाजार के समीप शनिवार की रात को सड़क पार करते समय एक बाइक सवार को ट्रक ने ठोकर मार कर घायल कर दिया. घायल युवक को आनन फानन में डीएमसीएच रेफर किया गया. गंभीर हालत को देखते हुए उसे रविवार की सुबह पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. पटना जाने के क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान सकरी थाना के ही धनुषी गांव के पप्पू ठाकुर 35 वर्ष के रूप में हुई है. वहीं,
घटना से आक्रोशित लोगों ने सकरी पुरानी बाजार के समीप एनएच-57 को जाम कर दिया. जाम के कारण आवाजाही बाधित रही. प्रखंड विकास पदाधिकारी विभु विवेक, सकरी थानाध्यक्ष संजय झा व शहनवाज खान के प्रयास से जाम हटाया गया.
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात सकरी स्थित अपनी मोटर्स पार्ट की दुकान बंद कर पप्पू अपनी बाइक से सकरी पुरानी बाजार के समीप सड़क पार कर रहा था. इसी क्रम में झंझारपुर से आ रही ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी. इससे बाइक सवार पप्पू ठाकुर घायल हो गया और उसकी मौ. रविवार को इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. ट्रक का ड्राइवर व खलासी फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >