Madhubani: सातवें दिन भी जारी रही सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार

मधुबनी में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सातवें दिन भी जारी रहने से शहर में कचरे का अंबार लग गया है. आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त करने की मांग को लेकर कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं. महापौर ने जल्द समाधान की उम्मीद जताई है.

Sanitation Workers Strike: बिहार लोकल बॉडीज एम्प्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही. नगर निगम सहित जिले के सभी नगर निकायों में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही, जिससे शहर के विभिन्न मोहल्लों में कचरे का उठाव नहीं हो सका.

नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन

हड़ताली आउटसोर्सिंग सफाई कर्मियों ने दिनभर नगर निगम कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन किया और अपनी तीन सूत्री मांगों के समर्थन में नारेबाजी की.

संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्षों से लागू आउटसोर्सिंग और ठेका व्यवस्था को समाप्त किया जाए तथा कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए.

कचरा नहीं उठने से बढ़ी परेशानी

लगातार सात दिनों से सफाई कार्य प्रभावित रहने के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में कचरे के ढेर लग गए हैं. इससे आम लोगों को दुर्गंध और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है.

हड़ताल लंबी खिंचने के साथ कर्मचारियों में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

महापौर ने जताई जल्द समाधान की उम्मीद

महापौर अरुण राय ने कहा कि मामले को लेकर राज्य स्तर पर वार्ता चल रही है और उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान निकल जाएगा.

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी नगर निगम परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं. नगर निगम में स्थायी सफाई कर्मियों की संख्या काफी कम है, जिसके कारण हड़ताल के दौरान कचरा उठाव में कठिनाई हो रही है.

यह भी पढ़ें: ड्यूटी से गायब मिले 5 डॉक्टर समेत 7 स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोका, सीएस ने मांगा जवाब


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar thak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >