Madhubani News : जिले के 68 कलाकार का नाम पेंशन योजना के लिए अनुसंशित

बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से राज्य के वरिष्ठ व समर्पित कलाकारों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना संचालित की जा रही है.

Madhubani News : मधुबनी. बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से राज्य के वरिष्ठ व समर्पित कलाकारों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना संचालित की जा रही है. इसका मुख्य उद्देश्य बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में आजीवन योगदान देने वाले कलाकारों को वृद्धावस्था में आर्थिक संबल प्रदान करना है. मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के अंतर्गत ऐसे कलाकारों को पेंशन का लाभ दिया जाता है. जिन्होंने लोक कला, शास्त्रीय कला, लोकनृत्य, लोकगीत, संगीत, वादन, चित्रकला, नाटक, साहित्य अथवा अन्य सांस्कृतिक विधाओं के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में अपने जीवन का महत्वपूर्ण योगदान दिया है. यह योजना कलाकारों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता एवं सम्मान को दर्शाती है. कला संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के अंतर्गत मधुबनी जिला से कुल 68 कलाकारों के आवेदन जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुशंसित कर कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार को भेजा जा चुका हैं. इनमें चाक्षुष कला विधा से 49 कलाकार, वाद्य वादन विधा से 4 कलाकार, गायन विधा से 6 कलाकार, नाट्यकला से 5 कलाकार, उद्घोषक विधा से 1 कलाकार तथा साहित्य कला विधा से 3 कलाकार शामिल हैं. मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के अंतर्गत 20 जनवरी को प्रथम किस्त जारी की गई है. जिसके अंतर्गत अब तक कुल 85 कलाकारों को पेंशन की पहली किस्त का लाभ प्राप्त हो चुका है. शेष पात्र कलाकारों को द्वितीय किश्त शीघ्र प्रदान किए जाने की प्रक्रिया प्रगति पर है. मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना से संबंधित पात्रता की शर्तें योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु 50 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए व वह बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए. कला के क्षेत्र में न्यूनतम 10 वर्षों का अनुभव, वार्षिक आय 1,20,000 रुपये से कम, तथा किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभार्थी न होना आवश्यक है. साथ ही कलाकार का कला एवं संस्कृति विभाग के कलाकार पंजीकरण पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है. आवेदन एवं संपर्क विवरण योजना के अंतर्गत आवेदन करने व आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी प्राप्त करने के लिए कलाकार जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, मधुबनी में संपर्क कर सकते हैं. आवेदन की सॉफ्ट कॉपी व किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कलाकार हेल्पलाइन नंबर 9931747796 पर संपर्क किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Gajendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >