पहलवानाें ने दिखाया दम

खुटौना : प्रखंड के खुसियालपट्टी के समीप भूतही बलान के दक्षिणी तट पर हो रहे चेहल्लूम मेला के दूसरे दिन बलान घाट में निर्मित अखाड़े पर दंगल प्रतियोगिता को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी लगातार जीत दर्ज कराने वाले नेपाल के बसंत थापा पहलवान ने मैदान में […]

खुटौना : प्रखंड के खुसियालपट्टी के समीप भूतही बलान के दक्षिणी तट पर हो रहे चेहल्लूम मेला के दूसरे दिन बलान घाट में निर्मित अखाड़े पर दंगल प्रतियोगिता को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी लगातार जीत दर्ज कराने वाले नेपाल के बसंत थापा पहलवान ने मैदान में हाथों को लहराते हुए लोगों का अभिवादन किया. चेहल्लूम बलान घाट मेला पखवाड़ा समिति के अध्यक्ष तजम्मुल हुसैन को पहलवानों ने सलामी देकर खेल प्रारंभ किया.

पहले राउंड में पटना के राहुल पांडे ने नेपाल के जाने-माने पहलवान पारस थापा को कड़े मुकाबले के बीच आखिरकार थापा को पराजित कर जीत दर्ज की , फिर दूसरे राउंंड में नेपाल काठमांडू के बसंत थापा ने उत्तरप्रदेश गंगानगर के काला पहलवान को पराजित कर दिया. इसी तरह स्थानीय महथैार के उपेंद्र यादव ने आरा के राजेश कुमार को पराजित की.

अन्य पहलवानों में नेपाल के पारस थापा ने गंगानगर के काला पहलवान, स्थानीय पिपराही के अमीर ने मोहबबा के अभय को तथा पटना के राहुल पांडे ने दिल्ली के नामी पहलवान मदन पहलपान को पराजित किया. इस मौके पर मेला पखवाड़ा समिति के अध्यक्ष तजम्मुल हुसैन के अलावा श्यामदेव गोईत,आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >