आपूर्ति विभाग के कार्यपालक सहायक को मिली धमकी

मधवापुर : प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में कार्यरत कार्यपालक सहायक विद्यापति झा को फोन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी दिये जाने की बात सामने आयी है. इस मामले को लेकर कर्मी श्री झा ने बेनीपट्टी एसडीएम को आवेदन देकर मामले की जांच करने और जान माल की सुरक्षा की […]

मधवापुर : प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में कार्यरत कार्यपालक सहायक विद्यापति झा को फोन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी दिये जाने की बात सामने आयी है. इस मामले को लेकर कर्मी श्री झा ने बेनीपट्टी एसडीएम को आवेदन देकर मामले की जांच करने और जान माल की सुरक्षा की गुहार की है.

एसडीएम को दिये आवेदन के अनुसार दिनांक 26 नवंबर को सायं छह बजे एवं 27 नवंबर की सुबह नौ बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल संख्या 7079278150 से श्री झा के मोबाइल नंबर 9199654918 और 9472612248 पर चार बार मिस कॉल आने के बाद कॉल किया गया और रिसिव करने पर दूसरी ओर से अज्ञात व्यक्ति ने अपने आप को मुजफ्फरपुर का रहने वाला बताते हुए कहा कि विगत कई दिनों से उनके आदमी श्री झा का पीछा कर रहे हैं.

उनके बारे में हर जानकारी उपलब्ध है. एक व्यक्ति श्री झा को मारने के लिए अपराधी को तीन लाख रुपये दे रहा है. यदि वे उस अपराधी को पांच लाख रुपये दे दें तो उनकी जान को बख्श दिया जायेगा.

अन्यथा उन्हें मार दिया जायेगा. ये सभी बातें अपने मोबाइल रिकॉर्ड में उपलब्ध रहने और उसकी सीडी बनाने की बात भी कही गयी है. कर्मी झा द्वारा दिये आवेदन पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष, डीएसपी एवं एसपी मधुबनी को अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >