अपनी ही रिपोर्ट से संदेह के घेरे में आया एसएफसी

मधुबनी : एसएफसी की लीला भी अजब है. अपने ही रिपोर्ट में बार बार अंतर कर खुद को ही संदेह के घेरे में डाल कर कटघरे मंे खड़ा हो गया है. मामला वित्तीय वर्ष 12 में धान खरीद से जुड़ा है. जिसमें एक ही मीलर के खिलाफ धान के कथित गबन के मामले मंे एसएसफी […]

मधुबनी : एसएफसी की लीला भी अजब है. अपने ही रिपोर्ट में बार बार अंतर कर खुद को ही संदेह के घेरे में डाल कर कटघरे मंे खड़ा हो गया है. मामला वित्तीय वर्ष 12 में धान खरीद से जुड़ा है.

जिसमें एक ही मीलर के खिलाफ धान के कथित गबन के मामले मंे एसएसफी ने तीन रिपोर्ट मेें तीन प्रकार के राशि वकाया होने का जिक्र किया है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर बकायेदार पर निगम का बकाया कितना है और मिलर को आखिर कितने राशि का चुकता करना है. निगम के इस रिपोर्ट से पुलिस और न्यायालय भी हैरत में है.

क्या है मामला
वित्तीय वर्ष 12-13 में धान खरीद योजना में राम जानकी मॉडर्न राईस मिल बासोपट्टी को निगम द्वारा मिलिंग के लिये धान दिया गया. दिये गये धान के अधिकांश भाग को मीलर ने मिलिंग कर निगम को वापस कर दिया कुछ धान कथित तौर पर मीलर के पास रह गया. मामला इसी जगह आकर फंस जाता है.
दरअसल तत्कालीन कर्मचारियों के लापरवाही या गलत मंशा के कारण कहीं भी मिलर को दिये गये धान एवं उनसे लिये गये चावल के वास्तविक मात्रा का लिखित तौर पर जिक्र नहीं किया गया.
कुछ अन्य मिलर को दिये गये धान की मात्रा भी राम जानकी मॉडर्न राइस मिल बासोपट्टी पर ही चढ़ा दिया गया. जब बात धान के एवज में राशि या चावल वापसी की आयी तो निगम ने अन्य मिलों क ो दिये गये धान की कीमत भी उक्त राइस मिल पर चढ़ा दिया. जिसकी कीमत 4 करोड़ 17 लाख 58 हजार 25 रुपये बताते हुए निगम ने उक्त राईस मीलर के खिलाफ निलाम पत्र वाद दायर कर दिया.
जब राम जानकी राइस मिल के मालिक को इस बात की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गये. मिलर ने निगम को दिये गये चावल व उससे लिये गये धान का लिखित आंकड़ा दिया. इसके बाद दुबारा जांच कर रिपोर्ट निगम ने एक करोड़ 70 लाख 29 हजार रुपये बकाया बताते हुए नगर थाना मे उक्त राइस मिलर के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दी.
मामला थाना से होते हुए न्यायालय तक पहुंच गया है. अब एक बार फिर हाल ही मंे एसएफसी ने नये रिपोर्ट प्रस्तुत किया है. इसमें फिर राशि का बड़ा अंतर करते हुए राइस मिलर पर एक करोड़ 32 लाख 66 हजार 949 रुपये बकाया बताया गया है.
मिलते जुलते नाम के कारण हुई गड़बड़ी
सरकारी महकमा अपने काम के प्रति कितना जागरूक है और सरकारी योजनाओं का हाल क्या है इसका इससे बड़ा प्रमाण क्या होगा कि यदि एक ही नाम से मिलता जुलता नाम होगा तो किसी के उपर का बकाय किसी के नाम पर चढा कर प्राथमिकी दर्ज कर दी जायेगी. इस मामले में भी निगम ने यही किया है.
इस बात का खुलासा खुद निगम के अधिकारी ने किया है. रिपोर्ट में यह कहा गया है कि राम जानकी मॉडर्न राईस मिल से मिलता जुलता दो अन्य राईस मिल भी जिले में काम कर रहा हेै. जिस कारण धान देने व चाावल लेेने संबंधित कागजात तैयार करने में कर्मचारियों द्वारा खामियां सामने आयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >