आवास सहायक एवं विकास मत्रिों की बैठक आयोजित

आवास सहायक एवं विकास मित्रों की बैठक आयोजित फोटो: 8परिचय: बैठक में शामिल बीडीओ हरलाखी . प्रखंड क्षेत्र के टीपीसी भवन में आवास सहायक एवं विकास मित्रों के साथ बीडीओ सरोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई. इसमें सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया की हर हाल में लंबित इंदिरा आवास का बाकाया राशि […]

आवास सहायक एवं विकास मित्रों की बैठक आयोजित फोटो: 8परिचय: बैठक में शामिल बीडीओ हरलाखी . प्रखंड क्षेत्र के टीपीसी भवन में आवास सहायक एवं विकास मित्रों के साथ बीडीओ सरोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई. इसमें सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया की हर हाल में लंबित इंदिरा आवास का बाकाया राशि का भुगतान अविलंब करना है. मनरेगा योजना से हर इंदिरा आवास लाभार्थियों को शौचालय का निर्माण करवाना है. वहीं प्रखंड ग्रामीण आवास प्रर्यवेक्षक चंद्रवीर कुमार ने बताया कि अगामी 15 से 22 दिसंबर तक प्रशिक्षण का कार्यक्रम दो चरणों में प्रंखड के नया भवन में आयोजन किया जाना है. सभी आवास सहायक एंव विकास मित्रों को ससमय भाग लेने को कहा गया है. मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी रेयाज अहमद, ललिता कुमारी, नागेंद्र कुमार, रोहित कुमार, पंकज कुमार निराला, प्रबोध कुमार, विकास मित्र गंगा राम सहित अन्य कर्मी भाग लिया. टोलासेवकों ने बीआरसी पर किया हंगामानौ महीनो से नहीं हुआ मानदेय भुगतान फोटो:9परिचय: बीआरसी पर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते टोलासेवक व तालिम मरकज कर्मीबेनीपट्टी. विगत नौ माहों से मानदेय नहीं मिलने से नाराज बेनीपट्टी प्रखंड के तालिम मरकज व टोलासेवकों ने शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जल्द ही मानदेय भुगतान कराने की मांग की.वहीं भुगतान नहीं होने पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की चेतावनी भी दी.अचानक बीआरसी में हो-हंगामा व नारेबाजी के कारण पूरे केंद्र में अफरातफरी का माहौल बन गया.बीआरपी के द्वारा कई बार समझाने के बाद भी हंगामा कर रहे तालिम मरकज कर्मी व टोलासेवक मानने को तैयार नहीं हुए.फिरन साफी के नेतृत्व में हो रहे नारेबाजी के कारण घंटो बीआरसी में कार्य बाधित रहा .टोलासेवक ममता कुमारी,लीला कुमारी,देवलता देवी,उषा कुमारी,चंदा कुमारी सहित कई टोलासेवक ने बताया कि विगत नौ माहों से उन्हें विभाग के द्वारा मानदेय नहीं दिया जा रहा है.जिससे उनके व उनके परिवार पर प्रतिकूल असर पड रहा है.मानदेय भुगतान के लिए विभाग के अधिकारियों के समक्ष कई बार गुहार लगाने के बाद भी विभाग भुगतान करने से टालमटोल कर रहा है.नारेबाजी करने के दौरान जलेश्वर साफी,दिनेश कुूमार,राजवंशी साफी,अमित कुमार,रविंद्र कुमार,संतोष कुमार सहित कई टोलासेवक व तालिम मरकजकर्मी मौजूद थे.इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णमोहन ठाकुर ने बताया कि उन्हें अभी तक बेनीपट्टी में वित्तीय प्रभार नहीं मिल पाया है,जिसके कारण उनलोगों का मानदेय रुका हुआ है.जल्द ही विभाग से दिशा-निर्देश लेकर मानदेय भुगतान कराने का प्रयास किया जायेगा.लापरवाही के कारण नहीं हो रहा शिक्षकों को प्रोन्नतिबेनीपट्टी. प्रखंड नियोजन इकाई के लापरवाही के कारण प्रखंड के स्नातक गे्रड के शिक्षकों का प्रोन्नति लटका हुआ है. इस कारण कई शिक्षकों के वेतन पर इसका प्रभाव देखा जा रहा है.जानकारी के अनुसार इस प्रोन्नति लाभ से दर्जनों शिक्षक अभी तक वंचित है.ज्ञात हो कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय ने सभी प्रखंड नियोजन इकाई को शिक्षा विभाग पटना के अधिसूचना संख्या-241 के तहत ऐसे शिक्षकों को स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति करने का निर्देश दिया था,जो शिक्षक विद्यालय के शैक्षणिक कार्य में 8 वर्ष पूूरे कर लिये हो.प्रोन्नति करने के आदेश मिलने के बाद बीडीओ के स्तर पर सभी संकुल समनव्यकों से ऐसे शिक्षकों के सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था.सूत्रों कि माने तो सूची प्राप्त होने के बाद नियोजन इकाई के शिथिलता के कारण अभी तक स्नातक प्रोन्नति का मामला अटका हुआ है.प्रोन्नति सेवा से वंचित शिक्षक श्याम कुमार झा,मो.सादिक हुसैन,मनोज कुमार प्रसाद,राकेश कुमार मिश्र,कृति नारायण झा,रविंद्र कुमार रमण,राजीव चौधरी सहित कई शिक्षकों ने बताया कि स्नातक प्रोन्नति के लिए कई बार प्रयास किया,परंतु अभी तक प्रोन्नति नहीं किया गया है.जिसके कारण वे लोग वरीय शिक्षक के श्रेणी में आने से वंचित है.इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डा.अभय कुमार ने बताया कि उनके पास विभाग के कोई स्पष्ट आदेश नहीं मिल पाया है.वैसे स्नातक ग्रेड के शिक्षकों को प्रोन्नति के लिए विभाग से दिशा-निर्देश मांगा गया है.निर्देश मिलते ही वैसे शिक्षकों को प्रोन्नति कर दिया जायेगा.देउरी कुट्टी मंदिर में होगा नौ दिवसीय रामनाम महायज्ञबेनीपट्टी. प्रखंड के समदा पंचायत के देउरी कुट्टी महादेव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय रामनाम महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा.महायज्ञ की तैयारी की जा रही है.मंदिर परिसर में रामनाम महायज्ञ को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों के स्तर पर चंदा कर यज्ञ की तैयारी की जा रही है.यज्ञ को सफल करने के लिए आये बाबा रामकृष्ण किशोर दास उर्फ नागा बाबा कई दिनों से जुटे हुए है.बाबा रामकृष्ण दास उर्फ नागा बाबा ने बताया कि आगामी 25 दिसंबर से मंदिर परिसर में रामनाम महायज्ञ किया जायेगा.वहीं इसके आयोजन को लेकर कलश शोभा यात्रा व झांकी भी निकाली जायेगी.रामनाम महायज्ञ को सफल बनाने के लिए कृष्ण मुरारी झा,अनिल साह,रंजीत मंडल,राजेश पासवान,दिनेश राउत,पुलकित पासवान सहित कई लोग जुटे हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >