लनामिवि इंटर कॉलेज एथलेटक्सि मीट संपन्न

लनामिवि इंटर कॉलेज एथलेटिक्स मीट संपन्न एएनडी कॉलेज शाहपुर पटोरी बना ओवर ऑल चैंपीयन तीन दिनों तक चले प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने किया अपने जौहर का प्रदर्शन फोटो:16परिचय: प्रतियोगिता में भाग लेते छात्रामधुबनी: आर के कॉलेज मंे आयोजित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज एथलेटिक मीट के अंतिम दिन एथलेटिक्स के 14 विधाओं का फाईनल […]

लनामिवि इंटर कॉलेज एथलेटिक्स मीट संपन्न एएनडी कॉलेज शाहपुर पटोरी बना ओवर ऑल चैंपीयन तीन दिनों तक चले प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने किया अपने जौहर का प्रदर्शन फोटो:16परिचय: प्रतियोगिता में भाग लेते छात्रामधुबनी: आर के कॉलेज मंे आयोजित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज एथलेटिक मीट के अंतिम दिन एथलेटिक्स के 14 विधाओं का फाईनल प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें 800 मीटर लड़की वर्ग में ए एनडी कॉलेज शाहपुर पटोरी के रूची कुमारी प्रथम एवं कुमारी दीप शिखा द्वितीय स्थान पर रही. वहीं पुरूष वर्ग में समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के शाहिद आलम प्रथम, यू आर कॉलेज रोसड़ा के बैद्यनाथ दास तथा बी एम कॉलेज रहिका के शंभू कुमार तीसरे स्थान प्राप्त किया. वहीं दो सौ मीटर लड़की वर्ग में यू आर कॉलेज रोसड़ा के डॉली कुमार प्रथम, एन डी कॉलेज शाहपुर पटोरी के रूची कुमारी दूसरे स्थान एवं सोनी कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. पुरूष वर्ग में एकके एस कॉलेज चंदौना के सद्दाम हुसैन प्रथम, एसबीएसएस कॉलेज के दीपक कुमार द्वितीय तथा समस्तीपुर कॉलेज के चंदन कुमार सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. जबकि जेवलिंग थ्रो में एएनडी कॉलेज के रूबी कुमारी प्रथम, केएस कॉलेज के जूली कुमारी द्वितीय तथा जेएमडीपीएल कॉलेज के नूतन कुमारी तीसरा स्थान प्राप्त किया. लड़का वर्ग में सीएम कॉलेज के जसपाल कुमार ने प्रथम, जीडी कॉलेज के गौरव कुमार द्वितीय तथा एसबीएसएस कॉलेज के संदीप कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं चार सौ मीटर रिले दौड़ के लड़की वर्ग में एएनडी कॉलेज की टीम प्रथम, एसबीएसएस कॉलेज की टीम द्वितीय तथा यूआर कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं लड़का वर्ग में समस्तीपुर कॉलेज प्रथम, बीएम कॉलेज द्वितीय तथा एसबीएसएस कॉलेज की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. चार सौ मीटर लड़कों के वर्ग में समस्तीपुर कॉलेज के अनिल कुमार प्रथम, एसबीएसएस कॉलेज के संतोष कुमार द्वितीय तथा केएस कॉलेज के संतोष कुमार द्वितीय तथा केएस कॉलेज के अभय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. शॉट पुट के लड़की वर्ग में यूआर कॉलेज के वैज्यंती प्रिया प्रथम, सीएम कॉलेज के रूची कुमारी द्वितीय तथा एएनडी कॉलेज के गिनी कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं पुरूष वर्ग में एसबीएस कॉलेज के प्रदीप कुमार प्रथम, बीआरबी कॉलेज के अभिषेक कुमार द्वितीय तथा एएनडी कॉलेज के प्रशांत कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. एएनडी कॉलेज शाहपुर पटोरी को ओवर ऑल चैंपियन बनी. त्ाीन दिवसीय लनामिविवि इंटर कॉलेज मीट संपन्नफोटो:-17परिचय:- विजेता खिलाड़ी मधुबनी: आरके कॉलेज में आयोजित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज एथलेटिक मीट संपन्न हो गया. तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह प्रधानाचार्य सह अध्यक्ष डॉ. रमेश यादव की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान मुख्य अतिथि एएसपी अजय कुमार पांडे ने छात्रों को पुरस्कार देते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलनी चाहिए. इसमें हार जीत लगी रहती है. उन्होंने कहा कि जीतने वाले अति उत्साहित नहीं होना चाहिए जबकि हारने वाले को निराश नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हारने वाले को जीतने वाले से प्रेरणा लेनी चाहिए. उन्हें सोचना चाहिए कि जीतने वालों ने कितना अधिक मेहनत किया होगा. जिंदगी के भी कुछ ऐसे ही पहलू होते हैं. वहीं लोग आगे बढ़ते है जो सतत प्रयास करते हैं. निरंतता कभी रूकनी नहीं चाहिए. सार्थक प्रयास ही हमें कामयाबी की ओर ले जाता है. प्रधानाचार्य डॉ. रमेश यादव ने सभी प्रतिभागियों को जीवन के हरेक क्षेत्र में सफल होने की शुभकामना दी. मौके पर डॉ. प्रकाश नायक, डॉ. मुनेश्वर यादव, डॉ. प्रकाश नायक, डॉ. मुक्तेश्वर राम, डॉ. एसएन यादव, डॉ. मुन्नी राउत, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सीएम झा, रहिका कॉलेज के प्रधानाचार्य पीसीएल दास, पीटीआई महेंद्र महान, सुनील कुमार नायक सहित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडि़यों के कोच रेफरी गणमान्य व्यक्ति व छात्र छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. मंच संचालन डॉ. मुनेश्वर यादव ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >