तीस हजार नकद सहित 70 हजार की चोरी बिस्फी . प्रखंड क्षेत्र के औसी वभनगामा दक्षिणी पंचायत के खिखरी पटटी गांव के रामेश्वर प्रसाद महतो के किराना दुकान मे बीते गुरूवार की रात चारो ने तीस हजार रूपये नगद सहित सत्तर हजार से अधिक के समान चोरी कर लिया. महतो ने बताया कि दुकान सड़क के किनारे होने के कारण नही समक्ष सका, सुबह होने पर जब दुकान खोलने गया तो दुकान का ताला टुटा हुआ था. सारा समान गायब था, समान के खाली डिब्बे पडे थे, इसी कि सूचना औसी थाना को दी गई है, इधर औंसी थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने बताय कि घटना कि जांच की जा रही है. प्रथम पेज प्रस्तावित साहघाट में ठंड से एक व्यक्ति की मौत साहरघाट . प्रखंड क्षेत्र के साहरघाट थाना स्थित बोकहा गांव में अचानक ठंड लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बोकहा गांव निवासी स्व. लुक्का साह के पुत्र मोकतार साहु के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार बोकहा निवासी स्व. लुक्का साहु का 45 वर्षिय पुत्र मोकतार साहु सुबह में अपने घर से नहर किनारे चौक पर चाय पीने गया और चाय पीकर घर लौटने के दौरान रास्ते में ही अचानक ठंड लग गई. वहीं आनन फानन में ग्रामीणों ने निजी अस्पताल लेकर गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की पुष्टि करते हुए पंचायत के मुखिया रामबहादुर साह ने कहा है कि मोकतार की मौत शुक्रवार को ठंढ लगने से हो गयी है. वहीं सरपंच अजय वर्मा, विनोद साहु, पूर्व मुखिया रासेवक साहु सहित घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मोकतार एक गरीब परिवार से था लोगों ने प्रशासन से पीड़ीत परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उचित मुआवजा देने का आग्रह किया है. हालांकि इस बाबत सीओ ए के गुप्ता ने बताया है कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है. जांच के बाद ही सही बात सामने आ सकेगी. अंतर्राष्ट्रीय मानवअधिकार दिवस पर मधेसी संगठनों ने निकाली रैलीफोटो: 12परिचय: जलेश्वर में रैली निकालते मानवअधिकार कार्यकर्तामधवापुर. सरसठवें अंतर्राष्ट्रीय मानवअधिकार दिवस पर गुरुवार को क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नेपाल स्थित महोतरी के जिला मुख्यालय जलेश्वर में इस दिवस को मनाया. जिला मुख्यालय की सड़कों पर संयुक्त रूप से रैली निकालकर मानव अधिकार कार्यकर्ताओं ने मधेस आंदोलन के दौरान सत्ता के इशारे पर पुलिस प्रहरी द्वारा अबतक की गयी दुखद कार्रवाई के खिलाप नारेबाजी की. जलेश्वर स्थित जिला शिक्षा कार्यालय चैक से निकली रैली मुख्य पथ होते हुए शहर के विभिन्न चौक -चौराहे पर भ्रमण कर नगरपालिका के मुख्य द्वार पर पहुंची. इस दौरान मानवाधिकार कार्यकर्ता, निर्दोष की हत्या बंद करो, मानव अधिकार का सम्मान करो, मधेस में दमन नहीं हुआ, इस पर वार्ता करो सहित कई तरह के नारे लिखी प्लेकॉर्ड (तख्तियां) सीने में टांग कर शहर का भ्रमण किया. दो चरण में आयोजित मानवाधिकार दिवस में स्थानीय मानव अधिकारकर्मी, पत्रकार, युवा, बुद्धिजीवी, नागरिक समाज सहित सैकड़ों लोगों ने शाम में जलेश्वरनाथ महादेव मंदिर के सामने मधेस आंदोलन के दौरान शहादत देने वाले शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और चीर आत्मा की शांति हेतु जलेश्वरनाथ से प्रार्थना की. इसमें मानवाधिकार रक्षक संजाल, नागरिक समाज संजाल, युवा कार्यदल, युवा सूचना केंद्र, शांति के लिए युवा संजाल (वाईएनडीपी), यूथ इन्फोर्मेशन सेंटर, थर्ड एलायंस, एनपीडी, यूएनडीपी, ग्रामीण महिला सशक्तिकरण परियोजना, हनुमान युवा क्लब, आस्था युवा क्लब, सामाजिक सेवा परियोजना, मुसलिम विकास तथा कल्याण समिति सहित मानव अधिकार क्षेत्र में काम करने वाली दर्जनों संघ, संस्था और संजाल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मानवअधिकार दिवस मनाया. स्वास्थ्य शिविर से गरीबों को होगा सीधा लाभ: बीईओ11 से 13 दिसंबर तक चलेगी स्वास्थ्य शिविर कैंसर, एड्स, डायविटीज, गठिया, चर्मरोग सहित अन्य सभी प्रकार के रोगो की होगी जांचफोटो: 13परिचय: शिविर का उद्घाटन करते पूर्व बीईओ रामजी ठाकुर खजौली. प्रखंड के किसान भवन के सभागार में तीन दिवसीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजजी ठाकुर ने दीप जलाकर की कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण ईलाकों में इस तरह के आयोजन से समाज के गरीव समुदाय को सीधा लाभ होगा. खासकर ग्रामीण इलाके के गरीब समुदाय जिन्हें असाध्य रोगों की ईलाज के बिना काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं. आयुष चिकित्सक अजय ठाकुर ने बताया कि 11 दिसम्ंबर से 13 दिसंवर तक चलेगा. शिविर में इंटरनेश्नल मार्केटिंग कम्पनी कॉरपोरेशन कंपनी द्वारा अत्याधुनिक यंत्र एवं कंप्यूटर से सभी प्रकार के असाध्य से असाघ्य रोगों की जांच व रोगों का ईलाज किया जा रहा है. जिसमें कैंसर, एड्स, डायविटीज, गठिया, चर्मरोग, डायविटीज सहित सभी प्रकार के रोगोें की जांच होगी. शिविर के प्रथम दिन काफी संख्या में लोग आकर स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य जांच करवाये. पटना से आये आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार ने बताया सभी प्रकार के रोगों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा है. शिविर का आयोजन श्याम हर्बल आयुर्वेदिक सेंटर खजौली द्वारा की जा रही है. विशेषज्ञ चिकित्सकों में राजा ठाकुर, अशोक राय सहित अन्य शामिल थें. वहीं मौके पर संयोजक रामाशीष यादव, रामवतार यादव ,रोहन महासेठ, चंद्रकांत साह, सुरेश प्रसाद साह सहित अन्य लोग मौजूद थे.
तीस हजार नकद सहित 70 हजार की चोरी
तीस हजार नकद सहित 70 हजार की चोरी बिस्फी . प्रखंड क्षेत्र के औसी वभनगामा दक्षिणी पंचायत के खिखरी पटटी गांव के रामेश्वर प्रसाद महतो के किराना दुकान मे बीते गुरूवार की रात चारो ने तीस हजार रूपये नगद सहित सत्तर हजार से अधिक के समान चोरी कर लिया. महतो ने बताया कि दुकान सड़क […]
