बाइक सहित 70 हजार के मोबाइल पार्ट्स जब्त

बाइक सहित 70 हजार के मोबाइल पार्ट्स जब्त मधवापुर. सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने नाका गश्ती के दौरान बुधवार की अहले सुबह करीब चार बजे धनुषा जिले के धनुषा वार्ड संख्या तीन निवासी प्रह्लाद कुमार को एक पल्सर बाइक सहित लगभग 70 हजार रुपये मूल्य के मोबाइल की सामग्रियों के साथ तस्करी कर […]

बाइक सहित 70 हजार के मोबाइल पार्ट्स जब्त मधवापुर. सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने नाका गश्ती के दौरान बुधवार की अहले सुबह करीब चार बजे धनुषा जिले के धनुषा वार्ड संख्या तीन निवासी प्रह्लाद कुमार को एक पल्सर बाइक सहित लगभग 70 हजार रुपये मूल्य के मोबाइल की सामग्रियों के साथ तस्करी कर नेपाल ले जाने के क्रम में पकड़ा है. गश्ती दल ने इस क्रम में पांच बोरे यूरिया खाद भी पकड़ा. जिसे, गश्ती दल को देखने के बाद तस्कर खाद छोड़ नेपाल की ओर भाग गये. चालक और बाइक सहित पकड़े गये सामग्रियों को जब्ती सूची बनाकर अगली कार्रवाई के लिए जयनगर कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >