कलुआही : प्रखंड कार्यालय परिवार स्थित टीपीसी भवन में सोमवार राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को अद्यतन करने एवं एनपीआर डाटा बेस में आधार संख्या तथा राशन कार्ड संख्या को सम्मलित करने के उद्देश्य से प्रखंड 59 प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया.
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार निराला एवं प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि जिन व्यक्ति अथवा परिवार का जनगणना पूर्व में हो गया है. उनका एनपी आर तैयार करना है. इसमें आधार संख्या और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा या राशन कार्ड संख्या अपलोड करना है. इससे किसी समय सभी प्रकार की आन लाइन जानकारी मिल सके.
सांख्यिकी पदाधिकारी ने कहा कि जिनका पूर्व में जनगणना नहीं हुआ है. उस परिवार या व्यक्ति का संबंधित क्षेत्र के प्रगणक अंतिम क्रम संख्या में नाम अथवा गृह संख्या जोड़ेगे. परिवार के किसी व्यक्ति का नाम परिवार के मुखिया के साथ जुड़ेगा.
साथ ही अगर किसी का नाम, जन्म-तिथि, पत्ता या अन्य किसी प्रकार की त्रुटि का भी सुधार किया जायेगा. प्रशिक्षणोपरांत सभी प्रगणक को घर-घर जाकर सभी प्रकार की प्रविष्टियां जांच कर सुधारने का निर्देश दिया गया है. प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर मो. शमीम अहमद एवं राकेश कुमार झा ने विस्तार पूर्वक जानकारी प्रगणकों को दी.
