सीमावर्ती जिले में अपराधियों को पकड़ने के लिए बना समन्वय

सीमावर्ती जिले में अपराधियों को पकड़ने के लिए बना समन्वयनेपाल के सिरहा जिले के एसपी ने की मधुबनी एसपी से वार्ताफोटो: 22परिचय: मधुबनी एस पी को मोमेंटो देते सिरहा जिले के एसपी मधुबनी: नेपाल के सीमावर्ती जिला सिरहा के पुलिस अधीक्षक श्याम गेंबाली ने पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन से समाहरणालय में बैठक किया. सिरहा के […]

सीमावर्ती जिले में अपराधियों को पकड़ने के लिए बना समन्वयनेपाल के सिरहा जिले के एसपी ने की मधुबनी एसपी से वार्ताफोटो: 22परिचय: मधुबनी एस पी को मोमेंटो देते सिरहा जिले के एसपी मधुबनी: नेपाल के सीमावर्ती जिला सिरहा के पुलिस अधीक्षक श्याम गेंबाली ने पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन से समाहरणालय में बैठक किया. सिरहा के एसपी ने मधुबनी के एसपी से सीमावर्ती क्षेत्र में हो रहे आपराधिक घटनाओं के बाद अपराधी पड़ोसी देश में जाकर शरण लेकर छुप जाते हैं ऐसे में देश के अपराधियों को पकड़ने के लिए दोनों देश के जिला आपस में समन्वय बनाकर कार्य करेंगे. पुलिस अधीक्षक अख्तर हुसैन ने कहा कि सिरहा के एसपी के विचार सराहनीय है. हम आपस में पहले भी एक दूसरे देश को आपराधिक घटनाओं में शामिल अपराधियों को पकड़ने में सहयोग करते थे. अब और अच्छे ढ़ंग से दोनों पड़ोसी देश के जिला के पुलिस एक दुसरे से सहयोग करेंगे. सिरहा के एसपी श्याम गेंवाली ने मधुबनी एसपी को बैठक के दौरान नेपाल पुलिस का मोमेंटो भी प्रदान किया. दरअसल भारत एवं नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के कुख्यात अपराधी अपने देशों में जघन्य घटनाओं एवं आपराधिक वारदात को अंजाम देकर दूसरे देश में छिपकर पुलिस के हाथों पकड़ने से बच जाते हैं ऐसे में दोनों देशों के सीमावर्ती एसपी की यह पहल सराहनीय है इससे अपराध नियंत्रण में कमी आयेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >