अनश्चिति कालीन धरना 21 से

अनिश्चित कालीन धरना 21 सेमधुबनी: बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य पार्षद समीर अभिषेक ने शिक्षकों व पुस्तकालयाध्यक्षों के वेतन एवं वकाये राशि के भुगतान शीघ्र करने की मांग की है. जिला पदाधिकारी को दिये आवेदन में उन्होंने कहा है कि राशि आवंटित कर देने के बावजूद वेतन भुगतान नहीं होने से इनमें असंतोष व्याप्त […]

अनिश्चित कालीन धरना 21 सेमधुबनी: बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य पार्षद समीर अभिषेक ने शिक्षकों व पुस्तकालयाध्यक्षों के वेतन एवं वकाये राशि के भुगतान शीघ्र करने की मांग की है. जिला पदाधिकारी को दिये आवेदन में उन्होंने कहा है कि राशि आवंटित कर देने के बावजूद वेतन भुगतान नहीं होने से इनमें असंतोष व्याप्त है. उन्होंने कहा है कि कुछ शिक्षकों का तो जुलाई 2015 से ही वेतन 15 जुलाई से ही वेतन भुगतान लंबित हैं. वेतन नहीं मिलने पर इनके समाने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने कहा है कि शीघ्र बकाये की भुगतान नहीं होने से इनमें असंतोष व्याप्त है. उन्होंने कहा है कि कुछ शिक्षकों का तो जुलाई 2015 से ही वेतन 15 जुलाई से ही वेतन भुगतान लंबित हैं. वेतन नहीं मिलने पर इनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने कहा है कि शीघ्र बकाये की भुगतान नहीं होने पर 21 से समाहरणालय के सामने अनिश्चित कालीन धरना देंगे. जिसकी पूर्ण जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी. ग्रामीणों के बीच कंबल वितरणफोटो: 8 परिचय: गरीबों के बीच कंबल वितरण करते समाजसेवी मधुबनी: खुटौना प्रखंड के सहोरबा गांव में जय यजुराज ट्रेवेल्स की ओर से बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया गया. शरिवार को गणमान्य व्यक्तियों ने कंबल वितरण किया. इस दौरान जय यदुराज ट्रेवल्स के एमडी माधुरी शेखर ढ़ढ़िया ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म हैं. बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण दान नहीं बल्कि ग्रामीणों के प्रति हमारा सम्मान है. उन्होंने बताया कि जल्द ही मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा. समाज सेवी अरविंद गुरमैता ने आयोजक के सोच को सराहनीय बताया. कहा हमें भी इस तरह की सेवा के लिए आगा आना चाहिए. मौके पर बालेश्वर यादव, राजेश्वर यादव, मुखलाल गोरहान, लखेश्वर ढ़ढ़िया, मदन कुमार, उमाशंकर ठाकुर, दीपू सिंह, अमित यादव, चंद्रशेखर, कविरौशन, चंदन प्रकाश, उत्कर्ष शेखर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. पारदर्शिता से करें अधिकारी काम, नहीं तो छोड़ें नौकरी: विधायक फोटो: 7परिचय: प्रेस वार्ता करते विधायक लक्ष्मेश्वर राय मधुबनी: भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं किया जायेगा. इसमें सभी अधिकारी को आगे आना होगा और जनता की सेवा पूरे मनोयोग से करनी होगी. हर योजना को पारदर्शिता के साथ चलाना होगा. यदि इसमें किसी अधिकारी को परेशानी है तो वे नौकड़ी छोड़ कर व्यापार करें. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार को खत्म करने का जो सपना है. उसको लागू करने को लेकर जिले के विधायक दृढसंकल्पित हैं. उक्त बातें लौकही विधायक लक्ष्मेश्वर राय ने प्रेस वार्ता के दौरान शनिवार को स्थानीय परिषदन में कही. श्री राय ने कहा कि बिहार में चुनाव के समय भाजपा ने जो भ्रम फैलाना चाहा था उसको नीति आयोग ने स्पष्ट कर दिया है. नीति आयोग के रिपोर्ट के अनुसार बिहार विकास के पथ पर सबसे आगे हैं. बिहार की जनता नीतीश कुमार पर विश्वास कर बिहार को आगे बढ़ाने के लिए पुन: गद्दी सौंपी हैं. विधायक श्री राय ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने आप को जनता का सेवक समझ कर काम करें. अगर उनको परेशानी है तो वह नौकरी छोड़ कर ब्यापार करें क्योंकि किसी भी परिस्थिति में सरकार भ्रष्टाचार को बर्दास्त नहीं करेगी. वहीं एमडीएम को लेकर विधायक ने कहा कि एमडीएम के नाम पर जो कुव्यवस्था उसको खत्म करना मेरा प्राथमिकता है. बिहार से भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए सभी को एकजूट होकर काम करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >