मधुबनी : नगर थाना के कोर्ट कैंपस से गत 30 नवंबर को रौशनी डिजिटल फोटो स्टेट की दुकान से चोरी हुए लाखों के इलेक्ट्रोनिक उपकरण में कुछ सामान को चोरों ने बीते गुरुवार की रात कोर्ट कैंपस के कातिबखाना में फेंक दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के द्वारा मामले के अनुसंधान में दी जा रही दबिश के कारण चोरों ने सामान को फेंका है.
रौशनी डिजिटल के मालिक वजदुल कमर ने बताया कि पुलिस द्वारा शुक्रवार सुबह उन्हें सूचना देकर बुलाया और कोर्ट कैंपस में दुकान से चोरी हुए सामान की बरामदगी दिखाई. इनमें चोरों ने इनमा ट्यूबलर बैटरी, लेमिनेशन मशीन, दो स्टेबलाइजर था.
हालांकि मो कमर ने कहा कि इसके अलावे सात स्टील कैमरा एवं दो वीडियो कैमरा अब तक बरामद नहीं हो पाया है.उन्होंने बताया कि यह घटना साबित करता है कि चोरी की घटना में आस पास के लोगों की ही संलिप्तता है. प्रभारी नगर थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि चौकीदार के सूचना पर नगर थाना की पुलिस ने चोरों द्वारा फेंके गये सामानों की बरामदगी की है. चोर के बारे में पता लगाया जा रहा है.
प्राथमिकी दर्ज
बाबूबरही. थाना क्षेत्र के भुपट्टी गांव की जैनब खातून ने दहेज के लिए
प्रताड़ित करने व केराेसिन छिड़कर जान से मारने का आरोप लगा अंधराठाढ़ी थाना के धकजरी सहुरीया गांव निवासी पति मो अकवर, सास, देवर, ननद, देवरानी को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
