झंझारपुर : एनएच 57 सड़क के समिया के समीप बाइक की ठोकर से मां-बेटी बुरी तरह घायल हो गयी. जिसे स्थानीय लोगों द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया. घायलों में पट्टीटोल निवासी विमला देवी एवं उसकी पुत्री रेखा कुमारी शामिल है. बताया जा रहा है कि दोनों मां-बेटी झंझारपुर बाजार आ रही थी.