वाहन मालिक जमा करें लगा बुक

मधुबनी : विधान सभा निर्वाचन 2015 में अधिग्रहित किये गये वाहन एवं निर्वाचन कार्य में हुए पेट्रोल के व्यवहार के लिए पेट्रोल पंप मालिकों को शीघ्र भुगतान किया जायेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कुलदीप नारायण ने जिला एवं प्रखंड स्तरीय वाहन कोषांगों द्वारा अधिग्रहित वाहन स्वामी को अधिग्रहित वाहन कोषांग में 25 नवंबर […]

मधुबनी : विधान सभा निर्वाचन 2015 में अधिग्रहित किये गये वाहन एवं निर्वाचन कार्य में हुए पेट्रोल के व्यवहार के लिए पेट्रोल पंप मालिकों को शीघ्र भुगतान किया जायेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कुलदीप नारायण ने जिला एवं प्रखंड स्तरीय वाहन कोषांगों द्वारा अधिग्रहित वाहन स्वामी को अधिग्रहित वाहन कोषांग में 25 नवंबर तक लॉग बुक जमा करने का निर्देश दिया है.

लाग बुक जमा होने पर ही शत प्रतिशत मुआवजा भुगतान हो पायेगा. इसे पाने के लिए लाग बुक के साथ वाहन का स्वामीत्व पुस्तक एवं बैंक खाता का पासबुक की छाया प्रति भी जमा करना होगा. वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी नरेश झा ने बताया कि पेट्रोल व डीजल का अंतिम हिसाब समर्पित करने को कहा गया है. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से चुनाव में उपयोग किये वाहनों का अंतिम भुगतान कर प्रतिवेदन की मांग की गयी है. साथ ही भुगतान को वाहन मैनेजमेंट सिस्टम में ऑन लाइन करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >