मधुबनी : जिले के बासोपट्टी प्रखंड के जसो गांव के चिंतामणि ठाकुर के पुत्र सत्येंद्र कुमार ने बंगलादेश में सिल्वर स्टार के पुरस्कार से सम्मानित होकर जिले का नाम रोशन किया है. स्टील प्लांटों में पर्यावरण संरक्षण की नयी तकनीक पर उनके शोध ने देश विदेश में तहलका मचा दिया है. इटली,आस्ट्रिया में भी इनकी […]
मधुबनी : जिले के बासोपट्टी प्रखंड के जसो गांव के चिंतामणि ठाकुर के पुत्र सत्येंद्र कुमार ने बंगलादेश में सिल्वर स्टार के पुरस्कार से सम्मानित होकर जिले का नाम रोशन किया है.
स्टील प्लांटों में पर्यावरण संरक्षण की नयी तकनीक पर उनके शोध ने देश विदेश में तहलका मचा दिया है. इटली,आस्ट्रिया में भी इनकी तकनीक की काफी सराहना हुई है.
कई पुरस्कारों से सम्मानित: देश के प्रतिष्ठित लॉयड स्टील ने उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया है. उनकी प्रतिभा को देखते हुये इन्हें अफ्रीका के यूगांडा में भी भेजा गया था. पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिये उनके एसिड रिजेनरेशन की पूरे देश में सराहना हो रही है.