मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने पर हर्ष मधेपुर: डा. मदन मोहन झा सहित मिथिलांचल के अन्य नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने पर मधेपुर प्रखंड कांग्रेस ,राजद ,जदयू नेताओं में काफी हर्ष है . हर्ष व्यक्त करने वालों में रेयाजुर रहमान, मुमताज अंसारी ,राजाराम यादव, दिवाकर यादव ,धीरेंद्र झा, मो. जहांगीर आलम ,इमरान अंसारी सहित दर्जनों का नाम शामिल है®®®®®®तीन माह का हुआ भुगतान लदनियां : प्रखंड के प्रारंभिक शिक्षकों के विगत पांच महीने से लंबित वेतन में तीन महीने का भुगतान हो चुका है. प्रखंड के कुल 126 विद्यालयों के 633 शिक्षकों के परिवार में प्रसन्नता व्याप्त है. वेतन भुगतान की जानकारी गुरू गोष्ठी में बीइओ ललन सिंह ने दी. बीइओ ने सभी एचएम को विद्यालय से संबंधित विभिन्न मदों की उपयोगिता बीआरसी कार्यालय में जमा करने का आदेश दिया, वहीं नियमित विद्यालय संचालन की भी बातें कहीं. शिक्षक नेता सुनील पासवान, अमलेश कुमार रंजन ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। महागठबंधन कार्यकर्ताओं में खुशी पंडौल: जिले से एक मात्र बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित जदयू विधायक कपिलदेव कामत को नई सरकार में मंत्री बनाए जाने पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त है . बाबूबरही विधायक कपिलदेव कामत को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई सरकार में पंचायती राज मंत्री के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है .नीतीश कुमार को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने व बाबूबरही विधायक कपिलदेव कामत को पंचायती राज मंत्री बनाए जाने पर बधाईयां व शुभकामना देने वालों में जदयू प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र मंडल, जद यू नेता राम बहादूर चौधरी , पूर्व प्रमुख राज कुमार कामत ,मुखिया केदार झा शहवाज महमूद मिनू ,मनोजानंद साफी ,मुकेश कुमार झा पप्पू,ललन मंडल, शिव कुमार मंडल ,कृष्ण कांत मंडल आदि शामिल हैं. खगडि़या व सीवान की टीम फाइनल में फाइनल मैच आज राज्य स्तरीय अंतर जिला विद्यालय वीनू मांकड़ अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता फोटो: 19 परिचय: पंडौल में बल्ल्ेवाजी करते खगडि़या टीम के बल्लेबाज पंडौल: प्रखंड में पिछले नौ दिनों से चल रहे कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना व जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर जिला विद्यालय वीनू मांकड़ अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता 2015.16 का फाइनल मुकाबला रविवार को होगा . शनिवार को भागलपुर, खगडि़या व सहरसा,सीवान के बीच सेमीफाइनल का रोमांचक मैच हुआ . पंडौल ग्राउंड एक पर हुए पहले मैच में खगडि़या ने भागलपुर को 48 रनों से हराया . पहले बल्लेबाजी करते हुए खगडि़या की टीम ने बीस ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए जवाब में खेलने उतरी भागलपुर की टीम 108 रन पर ऑल आउट हो गई . जबकि दूसरे सेमीफाइनल मैच में सीवान ने सहरसा को 5 विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सहरसा की टीम निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 131 रन बनाये. जवाब में सीवान ने महज पांच विकेट खो कर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया . अब रविवार को इसी मैदान पर सीवान और खगडि़या के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा .प्रखंड में पहली बार हो रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट टुनार्मेंट के आयोजन से युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है . युवा काफी संख्या में खिलाडि़यों के उत्साहवर्धन करने मैदान पर देखे गए .दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज लौकही: लौकही की एक विवाहिता ने दहेज के लिए मारपीट करने तथा घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए अपने पति सहित ससुराल के आधे दर्जन लोगों को नामजद की है। कांड संख्या- 218/15 में इन्होंने आरोप लगायी है कि उसकी शादी हुए दो साल से अधिक हो गये. वह एक बच्ची की मां है. दहेज के लिए ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. प्राथमिकी दर्जलौकही: अंधरामठ थाना में दो मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है. महथौर के जुमराती मियां के बयान पर आठ के विरूद्ध और थलही के बलराम सिंह के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दिया है. इधर सनपतहा के मो. मुमताज और ककरडोभ के बौआलाल यादव ने भी मारपीट को लेकर अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है.
मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने पर हर्ष
मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने पर हर्ष मधेपुर: डा. मदन मोहन झा सहित मिथिलांचल के अन्य नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने पर मधेपुर प्रखंड कांग्रेस ,राजद ,जदयू नेताओं में काफी हर्ष है . हर्ष व्यक्त करने वालों में रेयाजुर रहमान, मुमताज अंसारी ,राजाराम यादव, दिवाकर यादव ,धीरेंद्र झा, मो. जहांगीर आलम ,इमरान अंसारी […]
