जमुई, खगड़िया, वैशाली, भोजपुर की टीम विजयी अंडर 17 बीनू मांकड खेल प्रतियोगिता शुरू फोटो- 22 परिचय: बॉल पर शॉट लगाते बल्लेवाज मधुबनी/पंडौल. युवा संस्कृति व खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में अंडर 17 बीनू मांकड क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हुई . पंडौल उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित मैच में जमुई ने शिवहर को 130 रन से पराजित कर मैच की पहली जीत हासिल की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमुई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 178 रन बनाये. जमुई की ओर से सबसे अधिक 50 रन संदीप राय ने बनाये जबकि कप्तान प्रिंस कुमार ने 30 रन का योगदान दिया. वहीं, जवाब में खेलने उत्तरी शिवहर की पूरी टीम 15वें ओवर में ही मात्र 48 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. शिवहर की ओर से राजू ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाये. वहीं दूसरा मैच मुंगेर व खगड़िया के बीच हुआ. इसमें खगड़िया ने पांच विकेट से मुुंगेर को पराजित किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंगेर की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 108 बना कर आउट हो गयी. लक्ष्य का पीछा करते हुए खगड़िया के बल्लेबाजों ने 13 ओवर चार गेंद में पांच विकेट खोकर ही लक्ष्य को हासिल कर ली. वहीं, तीसरा मैच औरंगाबाद व वैशाली के बीच खेला गया. इसमें वैशाली की टीम ने औरंगाबाद की टीम को 10 विकेट से हरा दिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए औरंगाबाद की पूरी टीम 20 ओवर में मात्र 47 रन बनाकर आउट हो गयी. जबकि वैशाली ने बिना कोई विकेट खोये 3.1 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. वहीं, चौंथा मैच समस्तीपुर और भोजपुर के बीच खेला गया. इसमें भोजपुर ने समस्तीपुर को पांच विकेट से पराजित किया. समस्तीपुर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 114 रन बना कर आउट हो गयी. जबकि भोजपुर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट के पतन पर 14वें ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया. भोजपुर की ओर से शिवम कुमार सिंह ने सर्वाधिक 32 रन बनाये. मैच के अंपायर मधुबनी के सुरेंद्र नारायण सिंह, कटिहार के विनय कुमार झा व भागलपुर के अभय कुमार झा थे.
जमुई, खगड़िया, वैशाली, भोजपुर की टीम विजयी
जमुई, खगड़िया, वैशाली, भोजपुर की टीम विजयी अंडर 17 बीनू मांकड खेल प्रतियोगिता शुरू फोटो- 22 परिचय: बॉल पर शॉट लगाते बल्लेवाज मधुबनी/पंडौल. युवा संस्कृति व खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में अंडर 17 बीनू मांकड क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हुई . पंडौल उच्च विद्यालय के खेल […]
