मिथिलांचल सूबे की हृदयस्थली : रविशंकर

मिथिलांचल सूबे की हृदयस्थली : रविशंकर बाबूबरही़ पंजियार कंपलेक्स बाबूबरही में शनिवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बाबूबरही विधान सभा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि मिथिलांचल बिहार की हृदयस्थली है. मिथिलांचल के विकास के बिना बिहार का विकास नहीं हो सकता . मिथिलांचल के विकास की नींव अटल बिहारी वाजपेयी […]

मिथिलांचल सूबे की हृदयस्थली : रविशंकर बाबूबरही़ पंजियार कंपलेक्स बाबूबरही में शनिवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बाबूबरही विधान सभा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि मिथिलांचल बिहार की हृदयस्थली है. मिथिलांचल के विकास के बिना बिहार का विकास नहीं हो सकता . मिथिलांचल के विकास की नींव अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी. अब इस काम को नरेंद्र मोदी पूरा करेंगे. जहां -जहां भाजपा की सरकार है वहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति होती है. उन्होंने कहा कि नीतीश अवसरवादी हैं. चारा व अलकतरा घोटाला में शामिल लोगों के साथ हाथ मिला विकास की बात करते हैं. उन्होंने ने एनडीए कार्यकर्ताओं को एकजुट हो घर घर जाकर मतदाता से मिलने की बात कही. इस अवसर पर सांसद वीरेंद्र चौधरी, विधान पार्षद सुमन महासेठ, लोजपा प्रत्याशी विनोद सिंह, रामचंद्र मिश्र, गंगा राम झा, मंगल बिहारी कामत आदि थे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >