हरलाखी प्रेक्षक ने किया चुनावी कार्यो की समीक्षाचुनाव कार्यो पर जताया संतोषफोटो: 14 परिचय: चुनावी कार्य की समीक्षा करते प्रेक्षक बेनीपट्टी: अनुमंडल कार्यालय स्थित हरलाखी विधानसभा क्षेत्र के आरओ सह डीसीएलआर के कार्यालय कक्ष में प्रेक्षक शिवानंद दूबे ने चुनाव कार्यो की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान प्रेक्षक ने आरओ से मतदाताओं की कोटिवार संख्या, बूथों की भौतिक जानकारी, बूथों की स्थिति, भेद्य , संंवेेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों के संबध में पूरी जानकारी आरओ से ली. वहीं इस दौरान बूथों की सुरक्षा-व्यवस्था पर प्रेक्षक ने विशेष जानकारी ली. बूथों पर पहुंच पथ, रैंप, मॉडल बूथ, पेयजल, बिजली सहित कई मुद्दों पर चर्चा कर चुनाव कार्यो को संतोषजनक बताया. अधिकारियों ने बताया कि हरलाखी विधानसभा क्षेत्र के हर चुनावी तैयारियों के संबध में प्रेक्षक को जानकारी दी गयी है. मसलन क्षेत्र के मतदाताओं की संख्या से लेकर बूथों की पूरी रिपोर्ट पर जानकारी दी गयी है. बैठक में हरलाखी के आरओ सह डीसीएलआर विष्णुदेव मंडल, बेनीपट्टी के आरओ सह एसडीएम राजेश परिमल, एसडीपीओ निर्मला कुमारी, एआरओ एसएस राय, ललित कुमार सिंह सहित कई कोषांग कर्मी मौजूद थे.शांतिपूर्व मना मोहर्रम पर्वफोटो: 15 परिचय: ताजिया निकालते लोग बेनीपट्टी: बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्वक मनाया जा रहा है. जगह-जगह ताजिया का जुलूस निकाला गया. इस दौरान युवक लाठी व अन्य चीजों के साथ करतब दिखाते रहे. बेनीपट्टी के कछड़ा गांव के रण में कछड़ा, बेहटा, हरदिया टोल सहित अन्य जगहों का ताजिया मिलान किया गया. क्षेत्र में शांतिपूर्ण ताजिया मिलान संपन्न कराने के लिए बेनीपट्टी एसएचओ प्रवीण कुमार मिश्रा, अवर निरीक्षक हनुमान चौधरी, सहायक अवर निरीक्षक सूर्यनाथ तिवारी दल-बल के साथ जगह-जगह ताजिया मिलन स्थल का जायजा लेते रहे. एसएचओ प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के सभी जगहों पर शांतिपूर्वक ताजिया मिलान चल रहा है.सूबे के नौजवान पलायन को विवश कुशवाहा फोटो: 16 , परिचय: सभा को संबोधित करते उपेद्र कुशवाहा हरलाखी. सूबे के नौजवान अपना भरण पोषण करने के लिये बिहार से बाहर पलायन करने को विवश हो रहे हैं. क्योंकि नीतीश कुमार ने महागठबंधन के लोगों के साथ मिलकर बिहार को बर्बाद करने का काम किया है. अगर बिहार में युवाओं को सही रोजगार देकर उसका प्रयोग किया जाता तो बिहार भारत में सबसे आगे होता.जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पीएम रहेंगे तबतक आरक्षण समाप्त नहीं हो सकता. उक्त बातें हरलाखी के गंगौर में एनडीए प्रत्याशी बसंत कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कही. कार्यक्रम को रालोसपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार व मुकेश सहनी के अलावे अन्य ने भी संबोधित किया. मौके पर प्रत्याशी बसंत कुशवाहा, जिप सदस्य सह भाजपा नेता अजय भगत, बादल गुप्ता, सरोज प्रसाद गुप्ता, आलोक ठाकुर, राकेश महतो, दीपक प्रसाद, रामसुदिष्ट साह, डा. जीवकांत झा, उमेश महथा, संजय प्रतिहस्त, सरोज चौधरी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.
हरलाखी प्रेक्षक ने किया चुनावी कार्यो की समीक्षा
हरलाखी प्रेक्षक ने किया चुनावी कार्यो की समीक्षाचुनाव कार्यो पर जताया संतोषफोटो: 14 परिचय: चुनावी कार्य की समीक्षा करते प्रेक्षक बेनीपट्टी: अनुमंडल कार्यालय स्थित हरलाखी विधानसभा क्षेत्र के आरओ सह डीसीएलआर के कार्यालय कक्ष में प्रेक्षक शिवानंद दूबे ने चुनाव कार्यो की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान प्रेक्षक ने आरओ से मतदाताओं की कोटिवार संख्या, […]
