मुहर्रम के मौके पर लंगर का आयोजन

मुहर्रम के मौके पर लंगर का आयोजनफोटो: 7 , परिचय: मुहर्रम के अवसर पर लंगर का आयोजन मधुबनी़ मुहर्रम के मौके पर लंगर का आयोजन बाटा चौक स्थित जामा मस्जिद किया गया. कार्यक्रम के संयोजक रिजवान हसन रोमी ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से लगातार यहां लंगर लगाया जाता रहा है. पूरे शहर से […]

मुहर्रम के मौके पर लंगर का आयोजनफोटो: 7 , परिचय: मुहर्रम के अवसर पर लंगर का आयोजन मधुबनी़ मुहर्रम के मौके पर लंगर का आयोजन बाटा चौक स्थित जामा मस्जिद किया गया. कार्यक्रम के संयोजक रिजवान हसन रोमी ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से लगातार यहां लंगर लगाया जाता रहा है. पूरे शहर से जिले में लोग लंगर में सम्मिलित होने आते हैं. लंगर के आयोजन के मौके पर कमेटी मो. शकील अहम, अहमद नईम अहमद, इरशाद, मनोज पूर्वे, टुन्नू, मोनू सहित कई लोगों ने सहयोग किया. मतदान कर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण 26 से, पहचान पत्र लाना अनिवार्यमधुबनी. बिहार विधान सभा चुनाव में ड्यूटी पर लगाए गए कर्मियों का द्वितीय प्रशिक्षण वाट्सन उच्च विद्यालय एवं डीएनवाई महाविद्यालय में 26 से 30 अक्तूबर तक होगा. द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में सभी चुनाव कर्मियों को द्वितीय नियुक्ति पत्र के साथ अपना फोटो पहचान पत्र अथवा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त अथवा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य पहचान पत्र लाना प्रशिक्षण में अनिवार्य है. ताकि पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके. उक्त जानकारी पोस्टल मतपत्र कोषांग के नोडल अधिकारी ने दी. लालू यादव का कार्यक्रम स्थगितमधुबन. जिले में चुनाव प्रचार के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का रविवार को निर्धारित कार्यक्रम स्थगित हो गया. इसकी जानकारी देते राजद जिलाध्यक्ष फूल हसन अंसारी ने बताया कि रविवार को राजद सुप्रीमो का बिस्फी, राजनगर, मधुबनी, खजौली विधान सभा क्षेत्र में चुनावी कार्यक्रम था . लेकिन अपरिहार्य कारणों वश चुनावी सभा स्थगित कर दी गई है. इनके अगले चुनावी कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जायेगी.35 साल से विस्थापित परिवार को बासगीत का पर्चा तक नहीं एक झोपड़ी में कटती है जिंदगी, विभाग व प्रतिनिधि के विकास के दावे की खोल रहा पोल फोटो : 9, जयनगर के डोरवार में विस्थापित परिवार मधुबनी/जयनगर . टूटी झोपड़ी, आंखों के नीचे काली झुर्रियां, फटा कुर्ता, हाफ निक्कर व बच्चों के भूख से बिलबिलाते चेहरे स्वत: ही कपिलदेव महतो की फटेहाली,गरीबी व विकास के दावों की हकीकत बयां करते हैं. पर इसके बाद भी इस गरीब को आज तक ना तो इंदिरा आवास मिल सका और ना ही अन्य कोई सुविधा. हां हर माह डीलर के पास से मिलने वाला अनाज जरूर इस परिवार को मिल जाता है . इससे चार लोगों वाला यह परिवार अपना भरण पोषण कर रहा है. 35 साल से हर दिन सरकार या जनप्रतिनिधि की ओर से कुछ मिलने की आस में यह परिवार अब इस कदर निराश हो चुका है कि उसे अब किसी आश्वासन पर कोई फर्क नहीं पड़ता. जयनगर के डोरवार पंचायत के विस्कुटिया, तटबंध के नीचे एक छोटा सा मुहल्ला है. इस मुहल्ले के अधिकांश लोग कहीं ना कहीं से विस्थापित होकर ही आये हैं. कई परिवार सालों से इस जगह पर घर बना कर रह रहे हैं पर आज तक इन्हें बासगीत पर्चा तक नहीं मिल सका है. नहीं मिल सका है इंदिरा आवास कपिलदेव कामत बताते हैं कि उनके नाम का पहचान पत्र है. डोरवार पंचायत में उनका नाम भी है. डीलर से हर माह अनाज तो दिया जाता है़ पर विगत 35 साल से वे इस प्रतीक्षा में हैं कि शायद कोई प्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकार उनकी दुर्दशा को देखकर इंदिरा आवास योजना की लाभ से लाभान्वित कर सकें. कपिलदेव कामत के परिवार में चार सदस्य हैं. दोनाें पति पत्नी एवं दो छोटे बच्चे. पर इनके रहने को एक घर तक नहीं है. घर में एक टूटी झोपड़ी है. जिसका बांस- बत्ता भी टूट गया है. ना सही से आंगन है आैर न ही चूल्हा. कपिलदेव कामत बताते हैं कि 35 साल पहले वे बासोपट्टी से विस्थापित होकर आ गये थे. यही उनकी जवानी गुजरी है.पर आज तक सिर्फ आश्वासन ही मिला, कोई सुविधा नहीं . नहीं मिल सका है बासगीत का पर्चा सरकारी उदासीनता भी इस परिवार की स्थिति को दिन ब दिन बदतर करने का जिम्मेदार है. स्थानीय अंचल प्रशासन की नजर में आज तक इस टोले के लोग नहीं आ सके हैं. इस कारण कपिलदेव महतो को आज तक वासगीत का पर्चा तक नहीं मिल सका है. क्या कहते हैं अधिकारी इस बाबत जयनगर के अंचल अधिकारी विजेंद्र कुमार ने बताया है कि जल्द ही परिवार का सर्वे कर उचित लाभ दिया जायेगा. फिलहाल चुनाव में किसी को भी लाभान्वित नहीं किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >