लूट के मिले सामान में मिला निष्क्रिय बम

झंझारपुर : झंझारपुर विधान सभा के निर्दलीय प्रत्याशी डाॅ सुनील कुमार झा के घर हुई डकैती व लूट कांड 11वें दिन बाद के एक तालाब के समीप कुछ सामान मिला है. सामान के साथ एक झोले में बम भी मिला है. जानकारी है कि रैयाम गांव के मनिसार पोखर के समीप घास काटने के लिए […]

झंझारपुर : झंझारपुर विधान सभा के निर्दलीय प्रत्याशी डाॅ सुनील कुमार झा के घर हुई डकैती व लूट कांड 11वें दिन बाद के एक तालाब के समीप कुछ सामान मिला है. सामान के साथ एक झोले में बम भी मिला है.

जानकारी है कि रैयाम गांव के मनिसार पोखर के समीप घास काटने के लिए कुछ महिला गयी. इसी बीच झाड़ी में लेडीज पर्स मिला. देखते ही देखते आसपास दो वाहन को चाभी, सेमसंग का एक मोबाइल, एटीएम एवं आधार कार्ड फेंका हुआ था. घास काटने वाली महिलाओं ने ग्रामीणों को जानकारी दी. ग्रामीणों ने तुरंत गांव के चौकीदार गुड्डू यादव और थाना को दी.

गुड्डू यादव ने उक्त तालाब के पास जाकर सभी सामान को इक्कट्ठा कर पुलिस पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया. इसको थानाध्यक्ष ने तहकीकात के बाद सुनील कुमार झा को दे दिया है. बतादें कि बम की जानकारी पर एक समय ग्रामीण फिर सहम गये थे, लेकिन चौकीदार के द्वारा बताया गया कि बम निष्क्रिय है.

चौकीदार ने बताया कि बम बनाने के लिए जरदा का डिब्बा, टेप, रंग व गिट्टी आदि झोला में रखा गया था. हालांकि थानाध्यक्ष श्याम नारायण दास बम की बात से परहेज करते दिखे हैं. गौरतलब हो कि बीते नौ अक्तूबर की रात 50 से 60 की संख्या में पहुंचे डकैतों ने सुनील झा को गोली से घायल कर दिया और नकदी एवं आभूषण लूट लिया था. इसमें पुलिस द्वारा एक आपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

मारपीट में दो महिलाएं घायल
झंझारपुर. अनुमंडल के लखनौर थाना क्षेत्र के मैवी गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट में दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी . जिसे परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया. घायलों में 50 वर्षीय बेचनी देवी एवं 25 वर्षीय ललिता देवी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >