नगर भवन परिसर में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न पटना की आकांक्षा ने मारी बाजी फाइनल में मगध का रहा दबदबा फोटो : 9 , परिचय- नगर भवन में उपस्थित विजेता खिलाड़ी मधुबनी. बिहार के छात्र छात्राओं में बैडमिंटन खेलने की असीम क्षमता है. उक्त बातें डीडीसी हाकिम प्रसाद ने नगर भवन परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर 14 व अंडर 17 बालक बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता को संबोधित करते हुये कही. इस अवसर पर एएसपी अजय कुमार पांडेय ने कहा कि बिहार के छात्र- छात्राओं के लगन को देखते हुये लगता है कि वे राष्ट्र स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहरा सकते हैं. एसीपी श्री पांडेय ने प्रतियोगिता के तीसरे व अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि फाइनल में विजेता खिलाडि़यों का यह दायित्व है कि वे बिहार की पहचान देश विदेश में कायम करें. उन्होंने हारे हुये खिलाडि़यों का भी हौसला आफजाई की . कहा कि खेल में हार जीत से अधिक महत्वपूर्ण है बेहतर खेल का प्रदर्शन.मगध ने लहराया सफलता का परचम फाइनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में मगध प्रमंडल के बालक बालिकाओं का दबदबा रहा. अंडर 14 फाइनल प्रतियोगिता में मगध के गौतम केशरी ने तिरहुत के यशवर्द्धन को 21-7,21-15 से पराजित किया. जबकि बालिका अंडर 14 में पटना की आकांक्षा कुमारी ने मगध की शौमिली नायक को पराजित किया. बालक अंडर 17 में मगध के हेमंत राज ने कोशी प्रमंडल के अब्दुल अहद अंसारी को 21-13,21-08 से पराजित किया. बालिका अंडर 17 में मगध की संजना ने मगध की ही मनीषा कुमारी को 21-9,21-14 से शिकस्त दी. अंडर 14 बालक युगल के फाइनल में मगध के गौतम केशरी व किशन कन्हैया ने तिरहुत के अनीश कुमार व यशोवर्द्धन को 21-13,25-27 व 21-15 से हराया. अंडर 17 बालक युगल प्रतियोगिता में मगध के ही अंबुज प्रकाश व नवीन रौशन ने मगध के ही हेमंत राज व खुशबू कुमार पंकज को 21-18,21-17 से शिकस्त दी. रेफरी चंद्रदीप कुमार सहित अन्य थे. पटना के कोच अमित कुमार तिवारी ने आकांक्षा कुमारी को देश का भावी बैडमिंटन चैंपियन बनने की शुभकामना दी. पुरस्कार वितरित समापन समारोह के अवसर पर डीडीसी हाकिम प्रसाद व एएसपी अजय कुमार पांडेय ने फाइनल मैच के विजेताओं को मेडल देकर पुरस्कृत किया. तालियों की गड़गड़ाहट से नगर भवन परिसर गूंज उठा. दर्शकों ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिये जिला प्रशासन को साधुवाद दिया. बिहार प्रदेश नियोजित प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित दुर्गा पूजा में शिक्षकों को मिले वेतन: नवीन मधुबनी. बिहार प्रदेश नियोजित प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुये संघ के जिला संयोजक नवीन कुमार झा ने कहा कि जुलाई से सितंबर 2015 तक के शिक्षकों के वेतन का भुगतान एक साथ किया जाय. उन्होंने कहा कि सरकार ने वेतन आवंटित कर दी है पर वेतन निर्धारण में अनावश्यक विलंब के कारण अभी तक शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण दुर्गा पूजा से अवसर पर शिक्षकों के वेतन भुगतान की संभावना कम नजर आ रही है. संघ के जिला संयोजक श्री झा ने कहा कि डीईओ को पहल कर दुर्गा पूजा से पूर्व वेतन भुगतान सुनिश्चित करना चाहिये. संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार घोष व जिला संयोजक नवीन कुमार झा ने डीईओ से कहा कि सभी शिक्षक वच शिक्षिकाओं को तीन माह का वेतन का एक साथ भुगतान किया जाय. उन्होंने कहा कि बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक ने एक साथ वेतन भुगतान करने का आदेश भी जारी कर दिया है. उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने भी एक साथ वेतन भुगतान करने का आदेश दिया है. श्री झा ने डीपीओ स्थापना से कहा है कि वे वेतन निर्धारण के काम में तेजी लाये जिससे शिक्षकों को दुर्गा पूजा से पहले वेतन मिल सके. संघ के उप संयोजक फरमान अली मंसूरी ने कहा कि यदि किसी बीईओ ने वेतन निर्धारण में शिक्षकों का आर्थिक शोषण किया तो वैसे बीईओ के मुंह पर बिहार प्रदेश नियोजित प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्य कालिख पोतेंगे. श्री अंसारी ने कहा कि शिक्षकों का आर्थिक शोषण किसी भी हालत में बर्दास्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने डीएम को ऐसे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. संघ के जिला संयोजक श्री झा ने सभी शिक्षक संघ के सदस्यों को शिक्षकों के शोषण के विरोध में आगे आने को कहा है. साथ ही उन्होंने जिले के सभी अप्रशिक्षित शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया. बैठक में संघ के गणेश दास,अहमद हुसैन,प्रभात झा ने डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान व प्रारंभिक शिक्षा को संवर्द्धन कोर्स पूरा करने वाले सत्र 2009-11 के शिक्षक प्रशिक्षुओं को अविलंब प्रमाण पत्र निर्गत करने को कहा. संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री घोष ने कहा कि अगर अविलंब प्रमाण पत्र नहीं दिया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे.डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन की कक्षा शुरू संपर्क कक्षा में अप्रशिक्षित शिक्षकों ने लिया भाग मधुबनी. बीआरसी भवनल में 17 अक्टूबर से डिप्लोमा इन प्राइमरी एजुकेशन की संपर्क कक्षा शुरू हो गई. इसका संचालन राज्य शिक्षा शोध प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किया जा रहा है. डायट इसका संचालन कर रही है.75 अध्ययन केंद्रों पर संपर्क कक्षा शुरू : जिले के 75 अध्ययन केंद्रों पर संपर्क कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है. लगभग 1400 अप्रशिक्षित शिक्षक व शिक्षिकाएं इसमें भाग ले रही हैं. जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अध्ययन केंद्र अवस्थित हैं. शिक्षा के अधिकार कानून के अंतर्गत सभी अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षित होना जरूरी है. इसी को लेकर यह प्रशिक्षण चलाया जा रहा है. तीसरे सेमेस्टर की क्लास शुरू तीसरे सेमेस्टर की क्लास 17 अक्टूबर से शुरू हुई. संपर्क कक्षा साधन सेवी ले रहे हैं. शनिवार व रविवार को कक्षाएं संचालित की जायेगी. इस कार्यक्रम के संचालन में विश्व बैंक भी सहयोग कर रही है. पांच विषयों की होगी पढ़ाईपांच विषयों की पढाई डीएलएड कार्यक्रम के अंतर्गत छह महीनों तक चलेगी. ये विषय हैं शिक्षा का साहित्य, हिंदी का शिक्षण शास्त्र, शिक्षा के परिपेक्ष्य,बाल विकास व मनोविज्ञान,शिक्षा में सूचना व संचार, कला शिक्षा. 500 अंक की परीक्षा होगी. 10 बजे से 4 बजे दिन तक कक्षा चलती है. पर एससीईआरटी द्वारा भोजन व नास्ता की व्यवस्था नहीं है. पूर्व में हुआ था इग्नू से क्लास पूर्व में अप्रशिक्षित शिक्षकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू के माध्यम से हुआ. पर राष्ट्रीय स्तर पर समीक्षा के बाद यह संदेह के घेरे में आ गया. समीक्षा के क्रम में पाया गया कि इस प्रशिक्षण से गुणवत्ता शिक्षा को बढावा मिलेगा या नहीं यह संदिग्ध है. इसी कारण संवर्द्धन कोर्स शुरू किया गया. पर बिहार शिक्षा परियोजना के पूर्व निदेशक को राज्य स्तरीय टीम से जानकारी मिली की संवर्द्धन कोर्स में धांधली की जा रही है. श्री सिंह ने कड़ी कार्रवाई भी की थी. 90 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी क्लास में अप्रशिक्षित शिक्षकों का 90 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी है. जिला मुख्यालय में उपस्थिति रहती है पर ग्रामीण क्षेत्रों में 90 प्रतिशत उपस्थिति बनाये रखने के लिये केंद्र समन्वयकों को डायट के प्राचार्य ने सख्त निर्देश दिया है. प्राचार्य ने कहा कि वे खुद अध्ययन केंद्रों का निरीक्षण करेंगे व अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.क्या कहते हैं समन्वयक केंद्र समन्वयक धीरेंद्र कुमार ने कहा कि यह राज्य प्रायोजित कार्यक्रम है. उन्होंने बताया कि सभी साधन सेवियों को समय से आने व कक्षा संचालित करने का निर्देश दिया गया है. श्री कुमार ने कहा कि अनुपस्थित रहने वाले अप्रशिक्षित शिक्षक शिक्षिकाओं के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
नगर भवन परिसर में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न
नगर भवन परिसर में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न पटना की आकांक्षा ने मारी बाजी फाइनल में मगध का रहा दबदबा फोटो : 9 , परिचय- नगर भवन में उपस्थित विजेता खिलाड़ी मधुबनी. बिहार के छात्र छात्राओं में बैडमिंटन खेलने की असीम क्षमता है. उक्त बातें डीडीसी हाकिम प्रसाद ने नगर भवन परिसर में […]
