जुमलेबाजों से रहे सावधान : डॉ शकील

बेनीपट्टी : मुख्यालय के कांग्रेस कार्यालय परिसर में महागंठबंधन के प्रत्याशी के नामांकन सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय प्रवक्ता डा शकील अहमद ने कहा कि देश की सत्ता में जुमलेबाजी कर सरकार बनाने वाली पार्टी अब बिहार में भी सत्ता के लिए कई प्रकार के जुमलेबाजी व लोगों के बीच अफवाह उड़ाकर तो […]

बेनीपट्टी : मुख्यालय के कांग्रेस कार्यालय परिसर में महागंठबंधन के प्रत्याशी के नामांकन सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय प्रवक्ता डा शकील अहमद ने कहा कि देश की सत्ता में जुमलेबाजी कर सरकार बनाने वाली पार्टी अब बिहार में भी सत्ता के लिए कई प्रकार के जुमलेबाजी व लोगों के बीच अफवाह उड़ाकर तो कभी लोगों की कान फूंक कर वोट ले लेगी.
अब आपलोग सतर्क रहे. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर महागंठबंधन दल के प्रत्याशियों को जिताने पर ध्यान देने की बात कहीं. वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा अशोक चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन सत्ता के लिए
तरह-तरह के चर्चा छेड़ सकती है. जिसे जनता को आगाह कर महागंठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की.
नामांकन सभा को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, एमएलसी डा दिलीप कुमार चौधरी, मदनमोहन झा, सीताराम यादव, अमानुल्ला खान, शीतलांवर झा, अब्दुल क्यूम, फूलहसन अंसारी, प्रफुल्ल ठाकुर ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >