9 परीक्षा केंद्रों पर 5599 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल
पंचम चरण के सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए रविवार को जिले में 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. इनमें आरके कॉलेज परीक्षा केंद्र में 1560 अभ्यर्थीयों में से 1174 अभ्यर्थी, रीजनल सेकेंडरी स्कूल सप्ता में 960 अभ्यर्थियों में से 727, इंडियन पब्लिक स्कूल स्टेडियम रोड में 864 अभ्यर्थियों में से 663, पोल स्टार जीवछ में 850 अभ्यर्थियों में से 633, जेएन कॉलेज में 750 अभ्यर्थियों में से 581, प्लस टू मनमोहन हाई स्कूल रामपट्टी में 720 अभ्यर्थियों में से 537, डीएनवाई कॉलेज में 700 अभ्यर्थियों में से 518, आरपीडीजे प्लस टू उच्च विद्यालय जितवारपुर में 516 अभ्यर्थियों में से 388 व वाटसन उच्च विद्यालय में 500 अभ्यर्थियों में से 378 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
