मिथिलांचल के विकास के बिना सूबे का विकास नहीं : महतो

मधुबनी : भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने बिस्फी विधान सभा से एवं दल के मधुबनी विधान सभा से प्रत्याशी इनामुर रहमान ने नामांकन करने के पश्चात बुधवार को विवाह भवन में महती सभा को संबोधित किया. उन्होंने डनहोंेश्री महतो ने सभा को संबोधित करते कहा कि भारतीय मित्र पार्टी मिथिलांचल के […]

मधुबनी : भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने बिस्फी विधान सभा से एवं दल के मधुबनी विधान सभा से प्रत्याशी इनामुर रहमान ने नामांकन करने के पश्चात बुधवार को विवाह भवन में महती सभा को संबोधित किया.

उन्होंने डनहोंेश्री महतो ने सभा को संबोधित करते कहा कि भारतीय मित्र पार्टी मिथिलांचल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि बिहार का विकास तब तक नहीं हो सकता जब तक मिथिलांचल का विकास नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि मिथिलांचल के विकास उद्योग धंधे के वगैर नहीं हो सकता. बंद पड़े उद्योग को खोलना एवं नया उद्योग लगाना पार्टी की प्राथमिकता है.

प्रदेश अध्यक्ष इनामुर रहमान ने कहा कि यहां के किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध नहीं है. ऐसे में किसान खेती करें तो कैसे उन्होंने कहा कि पार्टी मिथिलांचल के नौजवानों के विकास एवं रोजगार के लिए हर संभव प्रयास करेंगी. सभा में मो. मुस्ताक, राम जतन महतो, मोहन सिंह, सियाराम यादव, फूल हसन सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ये दोनों खबरें विज्ञापन से संबंधित हैं सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी का हुआ उद्घाटनफोटो : 14एजेंसी का हो रहा उदघाटन झंझारपुर: झंझारपुर आरएस के नवटोल गुमटी के समीप टैक्टर एजेंसी का उद्घाटन हुआ.

डीके ऑटोमोबाइल एजेंसी में सोनालिका कम्पनी का टैक्टर उपलब्ध कराया जाएगा. एजेंसी का उद्घाटन एरिया मैनेजर अमरनाथ त्रिपाठी, एरिया सेल्स मैनेजर प्रवीन कुमार एवं शैलेन्द्र पाण्डेय, प्रो. धीरज कुमार सिंह ने विधिवत पुजा अर्चना के बाद फीटा काटकर किया. मौके पर एरिया मैनेजर श्री त्रिपाठी ने कहा कि सोनालिका ट्रैक्टर विष्व में तेजी से बिकने वाले टैक्टर में शामिल हो गया है. अभी तीसरा स्थान चल रहा है.

कम्पनी की ओर से बताया जा रहा है कि एक दाम सही दम. इसी फार्मूले पर काम किया जा रहा है. कहा कि उचित मूल्य पर किसानों तक ट्रैक्टर पहुंचाने का कम्पनी का उदेश्य है. उद्घाटन के मौके पर तीन ट्रैक्टर की ब्रिकी हुई. खरीदार किसान में कुसेश्वर स्थान के श्रवण कुमार यादव, झंझारपुर के गौरी मंडल एवं रहिका के सरोज यादव शामिल हैं.

मौके पर शषि भूषण, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उपेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, दिनेश कुमार गांधी, संजय कुमार राय, दिलीप कुमार, श्रवण कुमार आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >