दुर्गा पूजा को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा

दुर्गा पूजा को लेकर निकली कलश शोभा यात्राफोटो: 13परिचय: कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु जयनगर. प्रखंड स्थित बरही पंचायत के ब्रह्मस्थान में आयोजित दुर्गा पूजा को ले भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा बरही से पश्चिम बछराजा नदी से ब्रह्म स्थान दुर्गा मंदिर तक निकाली. इसमें 501 कन्याओं ने भाग लिया. कलश यात्रा […]

By Prabhat Khabar Print Desk | October 13, 2015 6:54 PM

दुर्गा पूजा को लेकर निकली कलश शोभा यात्राफोटो: 13परिचय: कलश शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु जयनगर. प्रखंड स्थित बरही पंचायत के ब्रह्मस्थान में आयोजित दुर्गा पूजा को ले भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा बरही से पश्चिम बछराजा नदी से ब्रह्म स्थान दुर्गा मंदिर तक निकाली. इसमें 501 कन्याओं ने भाग लिया. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु भी शामिल थे. कलश यात्रा का आयोजन जय माता दुर्गापूजा के तत्वावधान में निकाली गयी. इस दौरान जय माता दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ता सुरक्षा को लेकर काफी चौकस थे. कलश यात्रा के साथ जय माता पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार भारती, सचिव अजय कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष सुरेश यादव, प्रदीप गुरमैता समेत पूजा समिति के अनेक सदस्य थे.

Next Article

Exit mobile version