लक्ष्मेश्वर व ज्योति ने भरा नामांकन का परचा

लक्ष्मेश्वर व ज्योति ने भरा नामांकन का परचा फोटो: 11परिचय: नामांकन परचा दाखिल करते महागंठबंधन प्रत्याशी लक्ष्मेश्वर राय.फुलपरास. अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को विधानसभा चुनाव का नामांकन के पांचवें दिन फुलपरास विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी और लौकहा विधानसभा से महागंठबंधन के प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिला किया. लौकहा विधानसभा क्षेत्र से महागंठबंधन के प्रत्याशी […]

लक्ष्मेश्वर व ज्योति ने भरा नामांकन का परचा फोटो: 11परिचय: नामांकन परचा दाखिल करते महागंठबंधन प्रत्याशी लक्ष्मेश्वर राय.फुलपरास. अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को विधानसभा चुनाव का नामांकन के पांचवें दिन फुलपरास विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी और लौकहा विधानसभा से महागंठबंधन के प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिला किया. लौकहा विधानसभा क्षेत्र से महागंठबंधन के प्रत्याशी लक्ष्मेश्वर राय ने निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर संजय कुमार के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया. वहीं, फुलपरास विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मधेपुर निवासी ज्योति झा ने एसडीओ कमर आलम के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया. इस तरह से दोनों विधानसभा में एक-एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया.वाहनों की लंबी कतार से लगी रही जाम फुलपरास. अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को विधान सभा चुनाव को लेकर चौथे दिन भी नामांकन को लेकर दिनभर भीड़ अनुमंडल कार्यालय से प्रखंड कार्यालय तक लगने से लौकहा-घोघरडीहा मुख्य सड़क पर यातायाता बाधित रहा. नामांकन को ले आने वाली गाड़ियों को अनुमंडल कार्यालय से पीछे सड़क किनारे वाहनों के लंबी कतार लगे रहने से अफरा तफरी का माहौल रहा. डेढ़ किमी सड़क जाम हो गया. स्थानीय स्तर पर लोगों के द्वारा सड़क पर लगी जाम को हटाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन सड़क जाम नहीं हटा. बाद में थाना पुलिस के द्वारा सड़क जाम को हटाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >