40 मॉडल मतदान केंद्र बनेंगेमूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण रहेगा मॉडल मतदान केंद्र
मधुबनी : जिले में पांच नवंबर को 10 विधान सभा क्षेत्र में होने वाले मतदान के लिए प्रत्येक विधान सभा बार चार आदर्श मतदान केंद्र बनाये जायेंगे. इन आदर्श मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के सुविधा का विशेष ख्याल रखा जायेगा.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुलदीप नारायण ने आदर्श मतदान केंद्र तैयार करने में मूलभूत बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा. ताकि मतदाता सुविधा जनक तरीके से मतदान कर सकें.
नि:शक्त दृष्टिहीन, वृद्ध, गर्भवती महिलाओं एवं गोद में बच्चे वाली महिलाओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर मतदान की व्यवस्था करने, मतदाताओं को हेल्प डेस्क, फेसिलिटेशन डेस्क की व्यवस्था, पीने का पानी, शौचालय, रैंप, मतदान दल के पदनाम आदि स्पष्ट रूप से वर्णित रहेगा.
शिक्षक करेंगे अवकाश का उपयोगमधुबनी. जिला पदाधिकारी ने पत्रांक 2773 दिनांक 9 सितंबर 15 वैसे कर्मी जो चुनाव कोषांग के विभिन्न कार्यालय में प्रतिनियुक्त हैं, उनके किसी भी प्रकार का अवकाश चुनाव कार्य तक रदद किया गया है. इसके आधार पर जिला के शिक्षा विभाग के पदाधिकारी शिक्षकों के दुर्गा पूजा के अवकाश को रदद करने की बात करते हैं जो सही नही है.
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव महादेव मिश्र एवं कोषाध्यक्ष मीना कुमारी ने जिले के शिक्षकों के भ्रम को दूर करते हुए कहा कि चुनाव कार्य के विभिन्न कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मी पर ही यह आदेश लागू है. शेष सभी स्तर के कर्मी अपने अपने अवकाश का प्रयोग करेंगे.
युवा बिजनेस मैन मीट में व्यवसायिक विकास पर हुई चर्चाक्लब का होगा गठनयुवा व्यवसायियों को देगा प्रोत्साहनसामाजिक सरोकार से जुड़ेगी क्लब फोटो:-19, परिचय:- युवा व्यवसायियों की बैठक को संबोधित करते रोहित कुमार मधुबनी. चुनावी तपीश के बीच शहर में डीजी होटल के सभागार में बिजनेसमैन मीट का आयोजन किया गया.
इस दौरान व्यवसायियों ने आने वाले पर्व त्योहार को लेकर बाजार की भौगोलिक संसाधन व व्यापारियों की होने वाली समस्या व इसके निदान को लेकर चर्चा की गई. इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठान डीजी वर्ल्ड के एमडी रोहित कुमार के अगुवाई में हुई बिजनेसमैन मीट में शहर के व्यापारिक विकास, संसाधन के अलावे शहर में स्वच्छता अभियान को लेकर चर्चा की गई.
व्यस्तताओं की जीवन व्यतीत करने वाले इन युवा व्यवसायियों को कार्यक्रम के दौरान जब मौका मिला तो थिरकने से भी नहीं चुके. हालांकि इस दौरान इलेक्ट्रानिक रेडिमेट गॉर्मेंट, साड़ी शो रूम के अलावे अन्य व्यपारिक संभाग को निश्चित करने की योजना तैयार की गई.
इसके तहत युवा व्यवसायियों ने यह निर्णय लिया कि व्यवसायिक संसाधन का विकास के लिए एक क्लब का गठन किया जायेगा. इसके जरिये शहर में व्यवसायी करने वाले खासकर युवा व्यवसायियों को विभिन्न स्तरों पर प्रोत्साहित की जायेगी.
वहीं क्लब शहरी व अन्य क्षेत्र में सामाजिक सरोकार से भी जुरेगी. गरीब बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम के जरिये प्रोत्साहन के दिशा में पहल करेंगी.
कार्यक्रम के संयोजक श्री कुमार ने स्पष्ट बताया कि कार्यक्रम के ऐसे आयोजन प्रति तीन माह पर अलग-अलग संभाग में की जायेगी.और इसी के जरिये समाजिक सरोकार से जुटे कार्यक्रम किये जायेंगे.
कार्यक्रम में मनीष प्रसाद, कैलाश भारद्वाज, रितेश राज, अभिषेक नायक, रवि सिंह, जयप्रकाश पूर्वे, तारिक अजीज, मनीष कारक, अमित कुमार विनित टिबरेवाल, राकेश कुमार राउत, आकर्षण, प्रहल्लाद पूर्वे, रवि कुमार राउत, आशीष बुबना, केशव बुबना सहित अन्य उपस्थित थे.
