डीएमसीएच का जायजा लेंगे आज प्रमुख निदेशक

दरभंगा : स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी 6 अक्टूबर को डीएमसीएच का जायजा लेंगे. इसमें प्रमुख निदेशक और संयुक्त सचिव शामिल हैं. डीएमसीएच की लगातार विगड़ रही हालत को लेकर यह निरीक्षण किया जायेगा. इसको लेकर अस्पताल अधीक्षक डॉ एसके मिश्रा ने सोमवार को सभी एचओडी को वार्डों के पुख्ता इंतजाम का आदेश जारी किया […]

दरभंगा : स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी 6 अक्टूबर को डीएमसीएच का जायजा लेंगे. इसमें प्रमुख निदेशक और संयुक्त सचिव शामिल हैं.

डीएमसीएच की लगातार विगड़ रही हालत को लेकर यह निरीक्षण किया जायेगा. इसको लेकर अस्पताल अधीक्षक डॉ एसके मिश्रा ने सोमवार को सभी एचओडी को वार्डों के पुख्ता इंतजाम का आदेश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि वार्डों और यूनिटों की सफाई और डाक्टरों की तैनाती का पुख्ता इंतजाम रखें.

उधर बिजली, सफाई, गार्डों के एनजीओ को भी सख्त निर्देश दिये गये हैं. माना जा रहा है कि कई वार्डों में डाक्टरों और कर्मियों की लापरवाही से मरीजों की परेशानी बढ़ी है. 10 दिनों के भीतर मेडिसिन आइसीयू में ऑक्सीजन के अभाव में चार मरीजों की मौत हो गयी. इधर कई दवाओं का अभाव और मशीनों के ठप रहने से मरीजों के उपचार नहीं हो पाता है.

कई जगह पैथोलॉजिक जांच के अभाव में मरीज ऐसे यूनिटों से बैरंग लौटते हैं. कई जगह पुख्ता इंतजाम के बाद भी मरीजों का उपचार नहीं हो पाता है.

नये भवन में नये वार्ड चालू नहीं
डीएमसीएच में पांच सालों से वार्ड के नये भवन बनकर तैयार है. ऐसे भवनों का उद्घाटन हुए भी पांच साल बीत गये लेकिन भवन मरीजों के लिए नहीं खोला गया है. इसमें मनोरोग वार्ड और कैंसर वार्ड शामिल हैं.
आउटसोर्सिंग पर 20 लाख खर्च
सरकार का आउटसोर्सिंग पर हरेक माह करीब 20 लाख से अधिक खर्चा हो रहा है. लेकिन मरीजों को वार्डोें में सुरक्षा, सफाई और बिजली व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम नहीं मिल पाता है.
कई वार्ड में काम ठप
गत 10 सालों में कई नये वार्ड तो खुले लेकिन 30 बेड का मनोरोग वार्ड, 30 बेड का चर्मरोग वार्ड, 50 बेड का आइडीएच वार्ड, रेडियोथेरेपी के 25 बेड, 25 बेड का कालाजार वार्ड ठप हो गये. इसके अलावा कई और समस्याएं हैं जिसका गहन जांच पड़ताल कर इसे पटरी पर लाने की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >