Madhubani News : सहकारिता विभाग की योजनाओं से 50 हजार किसान हो रहे लाभान्वित

बिहार सरकार किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित कर रही है.

मधुबनी. बिहार सरकार किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित कर रही है. सहकारिता विभाग से जुड़े किसानों को पैक्स के माध्यम से किसानों को अनुदान भी दिया जाता है. सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार किसानों को सुलभ खेती करने के लिए पैक्स के माध्यम से कृषि संयंत्र योजना चलायी जा रही है. इस योजना के तहत किसानों को पैक्स स्तर पर कृषि संयंत्र जैसे ट्रैक्टर, रोटावेटर, कल्टीवेटर, लेवलर, थ्रेसर, रिपर, बाइंडर, सीड कम फर्टिलाइजर, ड्रिल लेजर दी जाती है. फसल योजना के तहत रबी एवं खरीफ फसल बीमा योजना के तहत दो हेक्टेयर भूमि पर 15 हजार रुपए सहायता राशि दी जाती है. सब्जी उत्पादन के लिए विभाग द्वारा 18 प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहयोग समितियों का निबंधन कर कृषक सदस्यों को एमएसपी पर सब्जी बेचने एवं स्टोर करने की सुविधा मिल रही है. इस योजना में 2350 कृषक शामिल हैं. कॉमन सर्विस सेंटर के तहत पैक्स को बहुद्देशीय बनाने के लिए पैक्सों के द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर के तहत प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी आउटलेट प्रधानमंत्री किसान समृद्धि योजना से दी जाती है. जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन कुमार ने कहा है कि विभाग से संचालित योजनाओं से जिले के 50 हजार से अधिक किसान लाभान्वित हो रहे हैं. श्री कुमार ने कहा कि किसानों को लाभ लेने के लिए सहकारिता विभाग के पोर्टल पर पहले अपना निबंधन करना जरूरी है. जब तक किसान निबंधन नहीं कराएंगे तब तक उन्हें किसी भी तरह की सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >