वरदान बन बरसा मॉनसून

गरमी से लोगों को मिली राहत, झूमे किसान मधुबनी : मॉनसून की पहली बौछार से जिले में मौसम सुहावना हो गया है. झुलसा देने वाली गरमी से लोगों को निजात मिल गई है. किसानों के चेहरे पर खुशी छा गयी है. सूख रहे धान के बिचड़े में जान आ गयी है. किसानों को बारिश से […]

गरमी से लोगों को मिली राहत, झूमे किसान
मधुबनी : मॉनसून की पहली बौछार से जिले में मौसम सुहावना हो गया है. झुलसा देने वाली गरमी से लोगों को निजात मिल गई है. किसानों के चेहरे पर खुशी छा गयी है. सूख रहे धान के बिचड़े में जान आ गयी है. किसानों को बारिश से राहत मिली है. अब उन्हें डीजल खरीदने की समस्या से छुटकारा मिल गया है. वर्षा किसानों के लिये वरदान बन कर आयी है. किसान खुशी से झूमने लगे हैं.
पारा गिरा धड़ाम, एसी बंद
पिछले एक महीने से जिले में झुलसा देने वाले गरमी थी. लोगों का धूप में निकलना मुश्किल हो गया था. पर मॉनसून के आते ही तापमान में गिरावट आई है. लोगों को गरमी से राहत मिली है. एसी बंद हो गये हैं. कूलर भी नहीं चल रहे हैं. लोग बारिश का आनंद लेने बाहर निकल आये हैं. वर्षा की फुहारों का आनंद बच्चे ले रहे हैं. रिमङिाम बारिश के बीच धमाल मचा रहे हैं. उनकी खुशी आसमान को छू रही है.
स्कूली बच्चों में खुशी की लहर
बारिश से सबसे अधिक खुश बच्चे नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि मौसम सुहावना होने के कारण उन्हें अब पढ़ाई लिखाई के साथ साथ खेलने में भी मजा आयेगा. कई बच्चे स्कूलों में खेल की व्यवस्था करने की शिक्षकों से मांग कर रहे हैं. शिशु पार्क को भी नये सिरे से बनाने की बच्चों ने मांग की है.
आम के बगीचों में बहार
मॉनसून की पहली बारिश ने आम के बगीचों की देखभाल कर रहे लोगों को काफी राहत प्रदान की है. उन्हें गरमी से जहां निजात मिली है वहीं आम के फलों के भी स्वादिष्ट व स्वास्थ्य के लिये लाभदायक होने की बात किसान कह रहे हैं. मक्के की खेती को भी काफी लाभ पहुंचा है. किसानों का कहना है कि मॉनसून की बारिश खेतों में सोना बरसा रही है. मड़ुआ की रोपनी शुरू होने से किसानों में हर्ष है.
खेतों व सड़कों पर पानी
मधेपुर : प्रखंड सहित आस पास के क्षेत्रों में शनिवार को जमकर बारिश हुई इस बारिश से जहां भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिली वहीं किसानों में खरीक फसल के प्रति आस जगी.
दिनभर हुई रूक-रूक कर हुई मूसलाधार बारिश से लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर रहा बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर कीचड़ एवं जलजमाव से वाहन चालकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. मॉनसून की इस पहली बारिश ने ही क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न कर दी है. भेजा गांव से बरसाम की ओर जाने वाली मुख्य पथ में लगभग एक किमी सड़क दो से तीन फीट पानी का जलजमाव हो गया.
शहर में जलजमाव
शहर में प्लानिंग नहीं होने के कारण सड़कों पर जगह जगह जल जमाव हो गया है. महिला कॉलेज रोड में सड़क पर बह रहा है. शहर के कई प्रमुख मुहल्लों में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई है.
आदर्श नगर कॉलोनी,तिरहुत कॉलोनी,बीएनझा कॉलोनी,भूप नारायण सिंह कॉलोनी, गदियानी,लहेरियागंज, भौआड़ा, आर.के.कॉलेज रोड में जगह जगह जल जमाव हो गया है. थाना चौक से लेकर शंकर चौक तक वाया प्रधान डाक घर जाने वाली सड़क के किनारे बारिश का पानी जमा होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. शहर के कई मैदान झील में तब्दील हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >