थाने पर लाइसेंसी बंदूकों का भौतिक सत्यापन

झंझारपुर : भैरवस्थान व झंझारपुर थाना परिसर में लाइसेंस धारियों ने अंचलाधिकारी हेमंत कुमार दास के समक्ष गुरुवार को अपने हथियारों का भौतिक सत्यापन करवाया. सीओ ने भैरवस्थान व झंझारपुर थाना से जुड़े शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया. इस दौरान भैरवस्थान क्षेत्र के 10 शस्त्रधारियों में छह लोग पहुंचे थे. इसमें कोठिया गांव के विजय […]

झंझारपुर : भैरवस्थान व झंझारपुर थाना परिसर में लाइसेंस धारियों ने अंचलाधिकारी हेमंत कुमार दास के समक्ष गुरुवार को अपने हथियारों का भौतिक सत्यापन करवाया. सीओ ने भैरवस्थान व झंझारपुर थाना से जुड़े शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया. इस दौरान भैरवस्थान क्षेत्र के 10 शस्त्रधारियों में छह लोग पहुंचे थे.
इसमें कोठिया गांव के विजय कुमार चौधरी, विशंभर चौधरी, विरेंद्र नारायण चौधरी, विजय कुमार झा पहुंचे हुए थे. वहीं, लोहना निवासी मोहन झा, शंकरपुर निवासी राधे श्याम झा, नरुआर निवासी भरत नाथ झा, केशव किशोर मिश्र, बलनी मेंहथ निवासी सचिंद्र कुमार झा आये थे. वहीं, झंझारपुर में भी शस्त्र का भौतिक सत्यापन किया गया. सीओ श्री दास ने बताया कि भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट जिला पदाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह को सौंपी जायेगी. इसका अंतिम दिन 24 जून तक था.
जो लोग सत्यापन के दौरान नहीं पहुंच पाये, इसके खिलाफ डीएम को रिपोर्ट सौंपी जायेगी. इस दौरान झंझारपुर थानाध्यक्ष रामानुज राय, भैरवस्थान थानाध्यक्ष श्याम नारायण दास मौजूद थे.
राजनगर प्रतिनिधि के अनुसार, गुरुवार को थाना परिसर में लाइसेंसी बंदूकधारियों के कागजात व शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया. आगामी निकाय चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर चुनाव आयोग के विज्ञप्ति संख्या 41/2015 के अंतर्गत सभी शस्त्रधारियों को अपने कागजात के साथ बंदूकों को थाना प्रभारी के सामने प्रस्तुत करना था. बताते चले कि राजनगर में कुल लाइसेंसी बंदूकों कि संख्या 74 है. इसमें से 40 बंदूकों का भौतिक सत्यापन हो चुका था.
जानकारी के अनुसार 19 लाइसेंसी शस्त्र धारियों की मृत्यु हो गयी है. इनसे मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करवाया जा रहा है. सीओ नंदन कुमार ने बताया कि बंदूकधारियों की सत्यापित सूची तैयार किया जायेगी. वैसे शस्त्रधारियों जिनका गुरुवार तक भौतिक सत्यापन नहीं होगा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
चुनाव को ले पुलिस प्रशासन चौकस
राजनगर : थाना अंतर्गत वैसे लोग जो असामाजिक प्रवृत्ति के हैं, जिनसे आगामी चुनाव में व्यवधान होने का डर है. ऐसे सभी लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. चुनाव आयोग के आदेश के तहत थाना क्षेत्र के गुंडा पंजी, गिरोह पंजी, लूट पंजी सहित सभी लंबित मामलों को अद्यतन कर गिरफ्तारी सुनिश्चित किया जायेगा. थाना प्रभारी बिक्रम कुमार झा ने बताया कि फरार आरोपियों के विरुद्ध छापेमारी तेज की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >