गौतम बुद्ध सेतु के पाया के समीप मिला बेहोश व्यक्ति

मधुबनी : नदी थाना के गौतम बुद्ध सेतु के पाया नंबर- 1 के पास बालू पर एक 30 वर्षीय व्यक्ति बेहोश मिला. जिसको नदी थाना पुलिस ने उठा कर प्राथमिक उपचार के लिए दहवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. नदी थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि सोमवार को गौतम बुद्ध सेतु के पाया […]

मधुबनी : नदी थाना के गौतम बुद्ध सेतु के पाया नंबर- 1 के पास बालू पर एक 30 वर्षीय व्यक्ति बेहोश मिला. जिसको नदी थाना पुलिस ने उठा कर प्राथमिक उपचार के लिए दहवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया.
नदी थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि सोमवार को गौतम बुद्ध सेतु के पाया नंबर- 1 के पास नदी में बालू पर एक 30 वर्षीय व्यक्ति बेहोश पड़ा था. जिसकी सूचना मिलने पर उसको प्राथमिक उपचार के लिए दहवा पीएचसी में भरती कराया गया. चिकित्सक डा. खुशनवाज ने बताया कि यह व्यक्ति मादक पदार्थ का सेवन किया था. इसका इलाज हो चुका है. अब यह ठीक है. लेकिन बोल नहीं रहा है. हो सकता हो कि यह गूंगा है. व्यक्ति को नदी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है.
दो वारंटी गिरफ्तार
बथवरिया. समकालीन अभियान के तहत चौतरवा थाने की पुलिस ने सोमवार की रात छापेमारी कर सिसवा गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया. एसपी शफीउल हक ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी शंभु राम व दारोगा राम को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में बगहा भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >