एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक

बेनीपट्टी : बेनीपट्टी के श्यामा-कपरूरी कॉम्प्लेक्स परिसर में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को हुई. बैठक में भाजपा सांसद हुक्मदेव नारायण यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी सुमन महासेठ को जिताने के लिए कमर कस कर सभी जनप्रतिनिधियों से संपर्क स्थापित कर वोट दिलाने की बात कही. वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह […]

बेनीपट्टी : बेनीपट्टी के श्यामा-कपरूरी कॉम्प्लेक्स परिसर में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को हुई. बैठक में भाजपा सांसद हुक्मदेव नारायण यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी सुमन महासेठ को जिताने के लिए कमर कस कर सभी जनप्रतिनिधियों से संपर्क स्थापित कर वोट दिलाने की बात कही. वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह विधायक विनोद नारायण झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ उसके कार्यकर्ता ही होते है.

कार्यकर्ता यदि एक जुट हो प्रत्याशी को जिताने का निश्चय कर लें तो जीत पक्की होगी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जनप्रतिनिधियों के अधिकार में लगातार कटौती कर ग्राम स्वराज के सपने को कमजोर करने व जनप्रतिनिधियों को छलने का काम किया है.

जिसकी कीमत विप चुनाव में चुकानी पड़ेगी. साथ ही वक्ताओं ने आगामी विधान परिषद् चुनाव में एकजुट होकर सुमन महासेठ के लिए सघन भ्रमण व जनसंपर्क अभियान चलाये जाने की बात कही. बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णोष्वर ठाकुर ने किया. मौके पर जिलाध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर, देवेन्द्र यादव, घनश्याम ठाकुर, प्रमोद कुमार चौधरी, मो. सलमान, परवेज आलम, बचनू मंडल, नवीन झा, गोविंद झा दादा सहित सैकड़ों एनडीए गंठबंधन दलों के नेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >