जमीन विवाद में सात घायल
झंझारपुर : भैरवस्थान थाना क्षेत्र के खैरा गांव में जमीन विवाद में हुई हिंसक झड़प में एक महिला सहित सात लोग घायल हो गये. महिला की हालत नाजूक बनी हुई हैं. अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक द्वारा उक्त महिला को प्राथमिक इलाज के बाद दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.
घायलों में चंद्रकांत महराज, सुशिला देवी, सुमन कुमार, अशोक महराज, रामअवतार महराज, सूर्यकांत महराज, केसव महराज शामिल हैं. सुशिला देवी को रेफर कर दिया गया है. थानाध्यक्ष श्याम नारायण दास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा.
