लदनियां प्रखंड कार्यालय में स्थानांतरित कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

लदनियां प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को स्थानांतरित हो रहे 48 कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. उत्कृष्ट कार्य के लिए कई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

Madhubani News: लदनियां प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार की देर शाम प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी कमलजीत कुमार सहित स्थानांतरित हुए 48 कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर सभी कर्मियों को पाग, दोपट्टा और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया.

उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान

समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर ने चुनाव कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन, कार्यालय संचालन में सराहनीय योगदान और अनुकरणीय कार्यशैली के लिए कई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनहित के प्रति समर्पण ही किसी कर्मचारी की सबसे बड़ी पहचान होती है.

कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी ने की, जबकि संचालन हसनैन आलम ने किया. समारोह में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्थानांतरित कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में सत्यनारायण साफी, पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार, अमर बहादुर कामत, उप प्रमुख ध्रुव नारायण महतो, एमओ सह प्रभारी बीईओ अमितेश कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुरेश कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Tarachand prasad

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >