इंसुलेटर पंचर रहने से विद्युत सेवा रही बाधित

मधुबनी : रविवार की सुबह आये आंधी तूफान के बाद अचानक 33 केवीए लाइन में गड़बड़ी आने के कारण लाइन बाधित हो गयी. जिस कारण रविवार को लोग को बिजली दिन भर नहीं मिला. ग्रिड के अनुसार रविवार की सुबह आये आंधी तूफान में 33 केवीए का इंसुलेटर पंचर हो गया. इसको ठीक करने में […]

मधुबनी : रविवार की सुबह आये आंधी तूफान के बाद अचानक 33 केवीए लाइन में गड़बड़ी आने के कारण लाइन बाधित हो गयी. जिस कारण रविवार को लोग को बिजली दिन भर नहीं मिला. ग्रिड के अनुसार रविवार की सुबह आये आंधी तूफान में 33 केवीए का इंसुलेटर पंचर हो गया.
इसको ठीक करने में लगभग सात घंटा समय लगा. ग्रिड की ओर से 11.10 में जैसे ही लाइन चालू किया गया. इमरजेंसी को छोर कर बाकी के तीन फीडर कोसी, ओल्ड एवं न्यू फीडर में लाइन होल्ड नहीं हो पाया.
ग्रिड के एनवीओ राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि कोसी फीडर में आदर्श नगर में तार सट कर गल गया. इस कारण दिन भर लाइन बाधित रही. वहीं, ओल्ड और न्यू फीडर में जंफर में आये खराबी के कारण लाइन बाधित रही. दिन भर लाइन बाधित रहने वे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना परा, ग्रिड ने तीन बजे में एक बार लाइन चालू किया, लेकिन लाइन होल्ड नहीं हो पाया. इस कारण विभाग के लाइन मैन काफी परेशान रहे.
बिजली विभाग कर रहा लापरवाही : मुख्य पार्षद
मधुबनी. नप के मुख्य पार्षद खालिद अनवर ने बिजली विभाग की लापरवाही पर कड़ा एतराज जताया. उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष इस भीषण गरमी में ट्रांसफॉर्मर बदलने का काम करती है.
इससे शहर वासी हलकान होते हैं. जबकि विभाग को ठंड के मौसम में इस काम को अंजाम देना चाहिए था. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तय समय सीमा के अंदर काम करने को काह गया, लेकिन कंपनी के संवेदकों द्वारा समय पर पूरा नहीं किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >