मारपीट में तीन महिलाओं सहित 10 घायल

फुलपरास : थाना क्षेत्र अमौजा वेलहा के झहुरी पोखरा पर शनिवार को दो गुटों में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गये. ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सनोवर खान ने अस्पताल पहुंच कर दोनों गुटों […]

फुलपरास : थाना क्षेत्र अमौजा वेलहा के झहुरी पोखरा पर शनिवार को दो गुटों में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गये. ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया.
घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सनोवर खान ने अस्पताल पहुंच कर दोनों गुटों से बयान ले कर मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी कर दिया. जानकारी के अनुसार, मुखी तांती और अजय तांती में घर बनाने को लेकर विवाद हुआ.
इसमें कहा सुनी होते होते बात बढ़ती गयी. धीरे-धीरे विवाद मारपीट मे तब्दील हो गया. इसमें मुखी तांती, सुखी तांती, रासलाल तांती, अजय तांती और घुरनी देवी घायल हो गयी. सभी घायलों का इलाज के लिए गांव के लोग ने रेफरल अस्पताल लाया. घटना की सूचना मिलते ही दोनों गुटों का बयान लेकर दो मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी कर दिया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि विवाद जमीन में घर बनाने को लेकर हुआ है.
झंझारपुर. आपसी विवाद की तीन घटनाओं में दो महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. पहली घटना में चनौरागंज निवासी बेबी कुमारी, बिल्टू पासवान व बबली कुमारी, दूसरी में सिरखरिया गांव निवासी श्रवण कुमार यादव व तीसरी घटना में रैयाम गांव के प्रभु लाल साह गंभीर रूप से घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >