बिजली विभाग की लचर व्यवस्था से लोगों में भय का माहौल
साहरघाट : मधवापुर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बिजली विभाग की लचर व्यवस्था से लोगों में भय व्याप्त है. विभाग लकड़ी के जजर्र खंभे से बिजली का तार लटका कर उसमें बिजली प्रवाहित कर रही है.
प्रखंड के सबसे ज्यादा आबादी वाला साहरघाट बाजार के नायक टोल में बिजली विभाग की लचर व्यवस्था देखते ही बन रही है जो लगभग कई महीनों से बिजली के तार को गले खंभे से लटका कर बिजली की विद्युत धारा प्रवाहित की जा रही है.
जिससे हर समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. कहीं बिजली का तार टूट कर सड़क किनारे जमीन पर गिरा हुआ है तो कहीं पोल कमजोर है. कहीं पोल् गिरा है तो कहीं तार लूंज पूंज व जर्जर है. इतना ही नहीं प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों ऐसे गांव है जहां इस तरह का मामला देखने को मिला है. जिससे हमेशा इस बात का डर बना रहता कि कब और कहां कोई बड़ा हादसा न हो जाय. विभाग की ओर से इसे देखने के लिए कभी भी कोई नहीं आता है.
वहीं इस संबंध में सामाजिक युवा कार्यक्रता सज्जन नायक, उमाशंकर प्रसाद नायक, गौरव कुमार, चंदन कुमार भगत, मुरारी भगत व नवेंद्र कुमार ने बताया कि इस बात की शिकायत बिजली विभाग से कई बार की जा चुकी है पर अबतक इस पोल को नहीं बदला जा सका है और बारिश के समय पोल के बगल से गुजरने पर झनझनाहट सी महसुस होने की बातें भी कही.
बता दें कि अनजाने लोगों के उस पोल के संपर्क में आने पर किसी समय भयंकर हादशा होने से इनकार नहीं किया जा सकता. वहीं इस बाबत बिजली एसडीओ सुधांशु कुमार से पूछे जाने पर बताया की इस बात की जानकारी मुङो तुरंत मिली है. विभाग के द्वारा जर्जर तार व पोल को बदले जाने की प्रक्रिया जारी है.
