पिकअप की ठोकर से एक की मौत

मधुबनी/बेनीपट्टी : बेनीपट्टी-पुपरी एसएच-52 मुख्य पथ पर उरेन गांव के पास पिकअप वैन की ठोकर से एक बाइक चालक की मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक की पहचान बेनीपट्टी थाना के नजरा गांव निवासी विंदेश्वर पासवान के 25 वर्षीय पुत्र विजय […]

मधुबनी/बेनीपट्टी : बेनीपट्टी-पुपरी एसएच-52 मुख्य पथ पर उरेन गांव के पास पिकअप वैन की ठोकर से एक बाइक चालक की मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
मृतक की पहचान बेनीपट्टी थाना के नजरा गांव निवासी विंदेश्वर पासवान के 25 वर्षीय पुत्र विजय पासवान उर्फ बिरजू के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, मृतक धकजरी गांव से गुरुवार की देर रात एक शादी समारोह में भाग लेकर वापस अपने गांव नजरा लौट रहा था. इसी दौरान तेज गति से आ रहे पिकअप वैन ने उन्हें ठोकर मार दी. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
वहीं, बाइक पर सवार दिलीप कुमार साफी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे व घायल दिलीप को स्थानीय निजी क्लिनिक में भरती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही बेनीपट्टी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया.
साथ ही पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है और वैन चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेजे जाने की जानकारी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने दी. उधर, घटना की जानकारी आम होते ही मृतक के परिवार और गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया.
विजय का शव पहुंचते छाया मातम
मधुबनी/बेनीपट्टी : पिकअप वैन की ठोकर से गुरुवार की देर रात हुए बेनीपट्टी थाना के नजरा गांव के मृतक विजय उर्फ बिरजू का शव शुक्रवार की दोपहर गांव पहुंचा. इसके साथ ही क्षेत्र में मातम छा गया. मृतक की मां शांति देवी दहारें मार-मार कर रोने लगी. उसके करुण चित्कार वातावरण को शोकाकुल बना रहे थे.
जानकारी के अनुसार, मृतक की शादी तकरीबन दो वर्ष पूर्व ही हुई थी और उसकी पत्नी फिलहाल गर्भावस्था में है. उधर, पति की मौत की खबर सुन मायके में रह रही मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >