रिमझिम बारिश ने दी राहत

मधुबनी : आखिर वो घड़ी आ ही गयी, जिसका शहर वासियों को बेतहाशा इंतजार था. बुधवार को रात बारिश के फुहारों ने मौसम को सुहाना बना दिया. गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा. दिन भर आसमान में बादल छाये रहे और पूरबा हवा का झोंका चलता रहा. मंगलवार शाम से ही जारी ठंडी […]

मधुबनी : आखिर वो घड़ी आ ही गयी, जिसका शहर वासियों को बेतहाशा इंतजार था. बुधवार को रात बारिश के फुहारों ने मौसम को सुहाना बना दिया. गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा. दिन भर आसमान में बादल छाये रहे और पूरबा हवा का झोंका चलता रहा.
मंगलवार शाम से ही जारी ठंडी हवा के झोंका ने आखिर बुधवार की रात करीब 11 बजे बारिश की बूंदों की सौगात जिलेवासी को दी. रात में लोगों ने चैन की नींद ली. गरमी का एहसास ही खत्म हो गया. सुबह में तो लोगों को ठंड का भी अनुभव हुआ.
किसान खेत की तरफ दौड़े
सुबह होते ही किसान खेत की ओर दौड़ पड़े. किसानों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट दिख रही थी, अन्य दिनों की अपेक्षा आज सड़कों पर आवाजाही ज्यादा दिखी. दिन भर बादलों ने सूरज को घेरे रखा. बच्चे खुश नजर आ रहे थे. बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर हल्की हल्की पानी भी जमा हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >