एक परिवार के सभी सदस्य अनशन पर

बाबूबरही : थाना क्षेत्र के जटही गांव निवासी प्रदीप महतो सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने गुरुवार से थाना परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गये. उनका आरोप है कि लगभग 20 वर्ष पूर्व उनका इंदिरा आवास सरकारी जमीन पर बना था. उस वक्त किसी सरकारी पदाधिकारी ने इस पर विरोध नहीं जताया. वहीं, […]

बाबूबरही : थाना क्षेत्र के जटही गांव निवासी प्रदीप महतो सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने गुरुवार से थाना परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गये. उनका आरोप है कि लगभग 20 वर्ष पूर्व उनका इंदिरा आवास सरकारी जमीन पर बना था.
उस वक्त किसी सरकारी पदाधिकारी ने इस पर विरोध नहीं जताया. वहीं, 25 अप्रैल को सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर आवास तोड़ दिया गया. आरोप है कि इनके अनुपस्थिति में घर तोड़ रखे सारे जेवरात व सामान को लूट लिया गया.
अनशनकारियों ने सरकारी जमीन देकर इंदिरा आवास के तहत घर बनवाने व लूटे गये सामान को वापस करने की मांग की है. वहीं, सीओ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से अंचल में दिये आवेदन के आलोक में उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.
कहा कि घर में रखें सारे सामान की ग्रामीणों के समक्ष जब्ती सूची बनाकर कार्यालय में रखा गया है. उक्त सामान को लेने से प्रदीप इनकार कर रहा है. आमरण अनशन पर बैठने वालों में देवकी देवी, रानी देवी, कार्तिक कुमारी व सुनैना कुमारी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >