मधुबनी : प्रतिभा अगर है तो आप कुछ भी कर सकते हैं. महज छह साल की उम्र में ही क्रिकेट के छक्का-चौका लगाकर आगे विराट कोहली जैसे खेलने की तमन्ना रखने वाला अमृत्य उर्फ श्रेष्ठ ने क्रिकेट के दीवानों को अपनी ओर खींच लिया है.
वाटसन स्कूल के प्रांगण में कई तेज गेंदबाज को अपने बल्ले के आगे झुकाने वाला श्रेष्ठ ने नाम के अनुसार अपनी श्रेष्टता दिखायी है. क्रिकेट कोच आलोक तिवारी ने बताया कि अमृत्य में अद्भूत क्षमता है.
आगे चलकर वह जरूर नाम रोशन करेंगा. अमृत्य के पिता भुपेश कुमार ने बताया कि यह रात में भी बॉल बेटे लेकर सोता है. पिता का कहना था कि अभी उम्र कम है इसलिए आगे मैं इसे मुंबई क्रिकेट अकादमी में दाखिला करवाउंगा. जहां बेहतर प्रशिक्षण मिल सके.
