मधुबनी. आने वाले दिनों में पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए समस्तीपुर मंडल क्षेत्राधिकार के विभिन्न स्टेशनों से नयी दिल्ली, दिल्ली एवं आनंद विहार के मध्य 4 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. मंडल कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार गाड़ी संख्या 04450 एवं 04449 नई दिल्ली-दरभंगा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर-छपरा-गोरखपुर- ऐशबाग के रास्ते परिचालित होगी. गाड़ी संख्या 04450 नई दिल्ली-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल 29. सितंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन नई दिल्ली से दोपहर 3 : 10 बजे खुलकर अगले दिन शाम 4 : 30 बजे दरभंगा पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04449 दरभंगा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 30 सितंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन दरभंगा से शाम 6 : 15 बजे खुलकर अगले दिन रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 04016 एवं 04015 आनंद विहार-सीतामढ़ी आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल (रक्सौल-नरकटियागंज-बगहा- कप्तानगंज-गोरखपुर-लखनऊ के रास्ते परिचालित होगी. गाड़ी संख्या. 04016 आनंद विहार-सीतामढ़ी फेस्टिवल स्पेशल 29 सितंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन आनंद विहार से दोपहर 3:30 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 3 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या. 04015 सीतामढ़ी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 30 सितंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन सीतामढ़ी से शाम 4 :30 बजे खुलकर अगले दिन शाम 6 :15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. गाड़ी सं. 04010 एवं 04009 दिल्ली-सीतामढ़ी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल रक्सौल-नरकटियागंज- बगहा-गोरखपुर के रास्ते परिचालित होगी. गाड़ी संख्या 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी फेस्टिवल स्पेशल 2 अक्टूबर 2025 से 27 नवंबर 2025 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को दिल्ली से रात 11: 05 बजे खुलकर अगले दिन रात 10.30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 3 अक्टूबर 2025 से 28 नवंबर 2025 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को सीतामढ़ी से रात 11 : 55 बजे खुलकर अगले दिन रात 11: 58 बजे दिल्ली पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 04060 एवं 04059 आनंद विहार-जयनगर-आनंद विहार फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी- मोकामा-पटना-डीडीयू-प्रयागराज के रास्ते परिचालित होगी. गाड़ी संख्या. 04060 आनंद विहार-जयनगर फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल 25 सितंबर 2025 से 27 नवंबर 2025 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को आनंद विहार से सुबह 09.00 बजे खुलकर अगले दिन रात 01.00 बजे पटना जंक्शन रूकते हुए सुबह 07:30 बजे जयनगर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं. 04059 जयनगर-आनंद विहार फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल 26 सितंबर 2025 से 28 नवंबर 2025 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को जयनगर से सुबह 10: 00 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 08 : 40 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
